केंद्र सरकार हिन्द महासागर तल के 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सोने, चांदी और प्लैटिनम जैसे खनिजों के लिए खनन की तैयारी में जुटी हुई है।
एक शीर्ष वैज्ञानिक के मुताबिक, हिन्द महासागर तल के 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र से सोने, चांदी और प्लैटिनम जैसे खनिजों का दोहन करने के लिए भू-विज्ञान मंत्रालय, अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण (आईएसए) के साथ अनुबंध को अंतिम रूप दे रहा है।
राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (एनसीएओआर) के निदेशक एस. राजन ने कहा कि जमैका स्थित आईएसए के कानूनी और तकनीकी आयोग ने भी भारत द्वारा सौंपी गई अन्वेषण योजना को मंजूरी दे दी है। राजन ने यहां आयोजित तीन दिवसीय भारतीय विज्ञान सम्मेलन में सप्ताह के अंत में हिस्सा लिया था।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने गोवा स्थित एनसीएओआर को इस कार्यक्रम के लिए मुख्य एजेंसी के रूप में नामित किया है।राजन के मुताबिक, हिंद महासागर का मध्य और दक्षिण पश्चिमी हिस्सा तांबा, शीशा, जस्ता जैसी धातुओं के साथ ही सोने, चांदी, पैलाडियम और प्लैटिनम जैसी श्रेष्ठ धातुओं से समृद्ध है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं