आंध्रप्रदेश के तिरुपति स्थित दुनिया में हिंदुओं के सबसे वैभवशाली मंदिर के पास 9,000 किलो से ज्यादा सोना है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. श्री वेंकटेश्वर मंदिर के प्रबंधक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) का 7,235 किलो सोना विभिन्न जमा योजनाओं के तहत देश के दो राष्ट्रीयकृत बैंकों के पास जमा है.
टीटीडी के खजाने में 1,934 किलो सोना है जिसमें पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से पिछले महीने वापस किया गया 1,381 किलो सोना शामिल है. पीएनबी ने यह सोना तीन साल की जमा योजना की परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद लौटाया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टीटीडी बोर्ड को अब यह तय करना है कि 1,381 किलो सोना किस बैंक में जमा करना है. सूत्रों के अनुसार, बोर्ड सोने की विभिन्न जमा योजनाओं का अध्ययन कर रहा है और जिसमें ज्यादा रिटर्न मिलेगा उसमें जमा करेगा.
15 हजार किलो सोने से बना है ये मंदिर, रोज़ाना दर्शन करते हैं लाखों भक्त
टीटीडी के खजाने में बाकी 553 किलो सोने में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के छोटे-छोटे आभूषण शामिल हैं.
टीटीडी अक्सर सोने की जमा का ब्योरा देने से बचता है, लेकिन पिछले महीने तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों द्वारा 1,381 किलो सोना जब्त किए जाने के बाद संस्था ने सोने के बारे में ब्योरा पेश किया.
सोना तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में 17 अप्रैल को उस समय जब्त किया गया जब इसे पीएनबी की चेन्नई शाखा से तिरुपति स्थित टीटीडी के खजाने में ले जाया जा रहा था.
सबरीमला मंदिर में लगाया जाएगा 4 किलो का सोने का गेट
आरंभ में टीटीडी ने जब्त किया गया सोना उसका होने की बात से इनकार कर दिया, और कहा कि उसे यह भी नहीं मालूम कि मंदिर का सोना वापस आ रहा था. लेकिन विवाद बढ़ने पर अपने रुख का बचाव करते है कि सोना जब तक टीटीडी के खजाने में नहीं पहुंच जाता तब तक वह उसका सोना नहीं है.
पीएनबी द्वारा आयकर विभाग को कागजात सौंपे जाने के दो दिन बाद सोना टीटीडी के खजाने में पहुंच गया. बैंक ने सोना तिरुपति मंदिर का होने और उसे मंदिर भेजे जाने संबंधी कागजात आयकर विभाग को दिया था.
टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिघल पूरे ब्योरे के साथ आए क्योंकि मुख्य सचिव एल.वी. सुब्रह्मण्यम ने सोना ले जाने में हुई गड़बड़ी की जांच का आदेश दिया था.
चुनाव आयोग ने जब्त किया तिरुमला मंदिर का 1381 किलो सोना, मंदिर दी ये सफाई
इस मंदिर को बालाजी मंदिर के रूप में भी जाना जाता है. मंदिर का 1,311 किलो सोना 2016 में पीएनबी के पास जमा किया गया था. बैंक ने ब्याज में 70 किलो सोना के साथ जमा सोना वापस किया था.
टीटीडी ने बताया कि उसका 5,387 किलो सोना भारतीय स्टेट बैंक के पास जमा है और 1,938 किलो सोना इंडियन ओवरसीज बैंक के पास जमा है. पिछले दो दशक से टीटीडी अपना सोना कई सरकारी बैंकों में विभिन्न जमा योजनाओं के तहत जमा रखता है.
इस मंदिर में रोजाना 50,000 तीर्थयात्री पहुंचते और मंदिर की सालाना आमदनी 1,000 करोड़ रुपये से लेकर 1,200 करोड़ रुपये है.
VIDEO: अमृतसर का स्वर्ण मंदिर क्यों खो रहा है चमक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं