विज्ञापन
This Article is From May 29, 2020

भारत-चीन मामले पर US राष्ट्रपति के दावे के बाद सरकारी सूत्रों ने कहा - PM मोदी-ट्रंप के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कुछ घंटे पहले कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और चीन में जो चल रहा है उससे वह अच्छे मूड में नहीं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे पर सरकारी सूत्रों का कहना है कि हाल फिलहाल में दोनों ही नेताओं के बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई है.

Also Read in
भारत-चीन मामले पर US राष्ट्रपति के दावे के बाद सरकारी सूत्रों ने कहा - PM मोदी-ट्रंप के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- फाइल फोटो
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कुछ घंटे पहले कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और चीन में जो चल रहा है उससे वह अच्छे मूड में नहीं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे पर सरकारी सूत्रों का कहना है कि हाल फिलहाल में दोनों ही नेताओं के बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई है.

सूत्र के मुताबिक, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में कोई भी बातचीत नहीं हुई है. दोनों ही नेताओं के बीच पिछली बार 4 अप्रैल 2020 को हाइड्रोऑक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) को लेकर चर्चा हुई थी.

उन्होंने कहा, ''कल (गुरुवार को), विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया था कि हम सीधे तौर पर स्थापित तंत्र और कूटनीतिक संपर्कों के माध्यम से चीन के संपर्क में हैं.''

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इससे पहले मध्यस्थता को लेकर 27 मई को ट्वीट किया था, 'हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका उनके इस समय जोर पकड़ रहे सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है. धन्यवाद.'

बता दें कि भारत की ओर से रविवार को कहा गया था कि वह चीन के साथ इस विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहता है. चीन की ओर से भी बातचीत के जरिए हल निकाले जाने की बात कही जा रही है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने बुधवार को बीजिंग में कहा कि चीन और भारत के पास बातचीत के सभी विकल्प मौजूद हैं और इसके जरिए इस मसले को हल किया जा सकता है.

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रम्प कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लगातार चीन पर हमला बोल रहे हैं. गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए उन्होंने इस वायरस को 'चीन की ओर से दुनिया को बेहद खराब तोहफा' करार दिया. वह चीन पर दुनियाभर में कोरोना संक्रमण फैलाने और बड़े पैमाने पर हत्याओं को अंजाम देने का आरोप लगाते आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और ट्वीट में लिखा था, 'चीन में कुछ सिरफिरे कोरोना के लिए अन्य लोगों को दोष दे रहे हैं, जबकि चीन की नाकामी ने दुनियाभर में हत्याओं को अंजाम दिया. यह चीन की अक्षमता के अलावा और कुछ नहीं है.'

VIDEO: चीन के साथ सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत जारी : विदेश मं‍त्रालय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-China, PM Narendra Modi, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com