कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने रविवार को कहा कि सरकार को पार्टी की चिंता करने के बजाये कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी और चीनी हमले से निपटने पर ध्यान देना चाहिए. शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "2020 के बारे में बात करते हैं. हमारी सीमाओं पर क्या चल रहा है, हम अभी किन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. यह दो राजनीतिक पार्टियों का मसला नहीं है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है. सरकार को कोरोनावायरस और चीन से निपटने पर ध्यान देना चाहिए. यह एक अप्रत्याशित स्थिति और सरकार को फैसलों के बारे में संसद को बताना चाहिए."
उन्होंने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह को कांग्रेस की चिंता नहीं करनी चाहिए. राजीव गांधी के बाद हमारे यहां सीताराम केसरी और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव भी पार्टी अध्यक्ष रहे हैं. हालांकि यह बात सही है कि काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से ही है." कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर यह टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी कांग्रेस में इंदिरा गांधी के बाद आज तक गांधी परिवार के बाहर का नेता अध्यक्ष नहीं बना.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गृह मंत्री अमित शाह के 1962 के भारत चीन युद्ध समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार होने की बात पर आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र संसद बुलाने के लिए बाध्य है. उन्होंने कहा, "हमने देश में मौजूदा स्थितियों पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाने के लिए कहा है. यह सरकार का कर्तव्य है कि वह विपक्ष के सवालों का जवाब दे. यह कोई फेवर नहीं है, जो सरकार दे रही है. वह ऐसा करने के लिए बाध्य है. सरकार से सवाल पूछना सांसदों का हक है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं