- एमजीपी के दो विधायक बीजेपी में गए, सिर्फ धवलीकर रह गए
- गोवा का सबसे पुराना राजनीतिक दल एमजीपी अब संकट में
- धवलीकर ने कहा- चौकीदारों ने एमजीपी पर आधी रात में डकैती की
गोवा में बीजेपी (BJP) नेतृत्व वाली प्रमोद सावंत सरकार (Pramod Sawant Government) के शपथ ग्रहण करने के सात दिन बाद ही उलटफेर हो गया. गोवा (Goa) की गठबंधन सरकार में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के कुल तीन विधायकों में से दो बीजेपी में शामिल हो गए. इस पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर (Sudin Dhavalikar) को पद से हटा दिया गया. गोवा के सबसे पुराने राजनीतिक दल एमजीपी के सामने अब संकट पैदा हो गया है.
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के दो विधायकों के अपनी पार्टी से अलग होकर सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) में शामिल होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने उप मुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर (Sudin Dhavalikar) को बुधवार को कैबिनेट से हटा दिया. धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे. धवलीकर ने बीजेपी के इस कदम को ‘‘चौकीदारों की डकैती'' करार दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सावंत ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के नाम संबोधित पत्र में धवलीकर को हटाए जाने की सूचना दी. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुदीन धवलीकर को कैबिनेट से हटा दिया है. रिक्त सीट को भरने का निर्णय शीघ्र लिया जाएगा.'' एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सिन्हा ने धवलीकर को हटाए जाने की मुख्यमंत्री की सिफारिश स्वीकार कर ली.
यह भी पढ़ें : गोवा की सबसे पुरानी पार्टी के नेता सुदीन धवलीकर बने डिप्टी सीएम, जानिए उनके बारे में सबकुछ..
धवलीकर ने कहा, ‘‘जिस तरह से चौकीदारों ने एमजीपी पर आधी रात को डकैती की, लोग उसे देखकर हैरान हैं. लोग देख रहे हैं और वे तय करेंगे कि आगे क्या करना है.'' उन्होंने दावा किया कि एमजीपी लोगों का संगठन है और इस प्रकार के कदमों से वह खत्म नहीं होगी. धवलीकर को परिवहन एवं लोक कल्याण मंत्रालय सौंपे गए थे जिनका कार्यभार अब स्वयं सावंत संभालेंगे.
फिलहाल नई दिल्ली में मौजूद राज्यपाल सिन्हा ने अपना दौरा समय से पूर्व समाप्त कर दिया है. वे धवलीकर का स्थान लेने वाले नए मंत्री को शपथ ग्रहण कराने के लिए बुधवार की शाम को गोवा पहुंचेंगी.
यह भी पढ़ें : गोवा में आधी रात को हुआ 'सियासी ड्रामा', बीजेपी में सहयोगी दल का हुआ 'विलय'
विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक पावस्कर ने गोवा विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष माइकल लोबो को पत्र दिया था जिसमें एमजीपी विधायक दल के भाजपा में विलय की बात कही गई थी. हालांकि एमजीपी के तीसरे विधायक सुदीन धवलीकर के इस पर हस्ताक्षर नहीं हैं.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी वह राजनीतिक दल है जो सन 1961 में पुर्तगाली शासन खत्म होने के बाद सबसे पहले सत्तासीन हुआ था. पिछले 20 सालों में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन धावलीकर ने अपनी पार्टी को जीवंत बनाए रखा.
VIDEO : गोवा में आधी रात में सियासी ड्रामा
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं