कर्नाटक में बेलगावी जिले के गोकाक फॉल्स में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती (23) की उसके बॉयफ्रेंड द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान रायबाग तालुक के हरुगेरी गांव की रहने वाली रक्षिता सरिकर (23) के रूप में हुई है. आरोपी बसप्पा सतनवर (29) अथानी तालुक के अदलहट्टी गांव का रहने वाला है और बिहार में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 21वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर काम करता है.
28 अक्टूबर को बसप्पा कथित तौर पर रक्षिता को शादी के बारे में बात करने के बहाने गोकाक फॉल्स ले गया. इस दौरान उनके बीच बहस हो गई और युवक ने रक्षिता के साथ मारपीट की. नोक-झोंक के दौरान लड़की के कान पर चोट आई. इसके बाद युवक ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी.
आरोप है कि युवक ने रक्षिता के शव को झरने के पास एक पहाड़ी ढलान पर फेंक दिया और वहां से भाग गया.
1 नवंबर को रक्षिता के रिश्तेदारों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस को इस कथित हत्या का पता चला है. गोकाक टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
पूछताछ के बाद, पुलिस ने रक्षिता की हत्या के आरोप में आरोपी बसप्पा को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें | 'E20 नहीं, E30 पेट्रोल बिक रहा है': कर्नाटक सरकार का दावा, उपभोक्ताओं के लिए राहत कोष की मांग
यह भी पढ़ें | पत्नी के सामने गोलियों से भून डाला, अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े हत्या, कर्नाटक के विजयपुरा का मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं