- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुए थे.
- पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ पर जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं.
- जिलेटिन छड़ों का उपयोग विस्फोटक बनाने में होता है और इसका भंडारण केवल वैध लाइसेंसधारक कर सकते हैं.
बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां रविवार को पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ पर जिलेटिन की दो छड़े मिली है. जिलेटिन छड़ों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है. पीएम मोदी के कार्यक्रम के पास जिलेटिन छड़ों के मिलने से उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
आर्ट ऑफ लिविंग की वर्षगांठ में शामिल हुए पीएम मोदी
मालूम हो कि पीएम मोदी रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुए थे. साथ ही उन्होंने 'ध्यानमंदिर' का उद्घाटन भी किया था. इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्रीश्री रविशंकर सहित देश-विदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
मोदी के कार्यक्रम से 3 किमी दूर मिली जिलेटिन छड़
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले उनके मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक फुटपाथ के किनारे सुरक्षा जांच के दौरान जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं. प्रधानमंत्री को इसी कार्यक्रम में शामिल होना था. इन छड़ों के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत उस इलाके को सुरक्षित कर लिया. फिलहाल आगे की जांच जारी है.
जिलेटिन छड़ क्या इस्तेमाल होता है?
जिलेटिन स्टिक का यूज विस्फोटक बनाने में होता है. भारत में इसका उपयोग, भंडारण और बिक्री केवल वैध लाइसेंस धारकों द्वारा ही की जा सकती है. इसका नियमन पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) द्वारा किया जाता है. इसका उपयोग केवल प्रमाणित विशेषज्ञों की देखरेख में ही किया जाना चाहिए.
बिना अनुमति या सुरक्षा मानकों के इनका उपयोग करना अत्यंत खतरनाक और अवैध है. विस्फोटक सामग्री का अनधिकृत कब्जा या उपयोग गंभीर कानूनी अपराध है, जिसके लिए जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है. फिलहाल पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन छड़ मिलने के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.
यह भी पढ़ें - बेंगलुरु में PM मोदी ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं