विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

दिल्ली हिंसा पर BJP सांसद गौतम गंभीर की दो टूक: 'कप‍िल म‍िश्रा हो या कोई और, भड़काऊ भाषण द‍िया तो हो कड़ी कार्रवाई'

नागर‍िकता संशोधन कानून (CAA) मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शनों के बीच देश की राजधानी द‍िल्‍ली में ह‍िंसा भड़क गई है. सोमवार को राजधानी के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर, जाफराबाद आद‍ि इलाकों में सीएए के व‍िरोधी और समर्थन, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान हुई ह‍िंसा में 7 लोगों को जान गंवानी पड़ी है

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने द‍िल्‍ली में ह‍िंसा भड़काने के दोष‍ियों पर कड़ी कार्रवाई की पैरवी है
  • सीएए को लेकर द‍िल्‍ली में भड़क उठी है हिंसा
  • ह‍िंसा में अब तक सात लोगों को जान गंवानी पड़ी है
  • बड़ी संख्‍या में लोग ह‍िंसा में लोग घायल हुए हैं
नई दिल्ली:

नागर‍िकता संशोधन कानून (CAA) मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शनों  के बीच देश की राजधानी द‍िल्‍ली में ह‍िंसा भड़क गई है. सोमवार को राजधानी के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर, जाफराबाद आद‍ि इलाकों में सीएए के व‍िरोधी और समर्थन, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान हुई ह‍िंसा में 7 लोगों को जान गंवानी पड़ी है जबक‍ि बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा है क‍ि बीजेपी नेता कप‍िल म‍िश्रा (Kapil Mishra)की ओर से सीएए मसले पर द‍िए गए भड़काऊ बयान के कारण ह‍िंसा भड़की. इस मामले में म‍िश्रा के ख‍िलाफ दो मामले दर्ज क‍िए हैं.  द‍िल्‍ली के पूर्व क्र‍िकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)ने इस मामले में कड़ी प्रत‍िक्र‍िया दी है. गंभीर ने तीखे लहजे में कहा, कोई भी व्‍यक्‍त‍ि हो, चाहे वह कप‍िल म‍िश्रा हो या कोई और, भले ही वह क‍िसी भी पार्टी से संबंध रखता हो यद‍ि उसने भड़काऊ भाषण द‍िया है तो उसके ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

अमित शाह से मुलाकात के बाद केजरीवाल बोले- सब मिलकर शांति बहाल करेंगे

गौरतलब है क‍ि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान कपिल मिश्रा ने रास्ता खुलवाने के लिए भाषण द‍िया था. दरअसल, 22 जनवरी को शाहीन बाग के बाद जाफराबाद और चांद बाग में रोड बंद किए जाने के खिलाफ सड़क पर उतरे कपिल मिश्रा ने धमकी दी थी कि दिल्ली पुलिस तीन दिन के अंदर रास्तों को खाली कराए. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बाद वापस जाने तक हम यहां से शांतिपूर्वक जा रहे हैं, लेकिन अगर तीन दिन में रास्ते खाली नहीं हुए, तो हम फिर सड़कों पर उतरेंगे. इसके बाद हम दिल्ली पुलिस की नहीं सुनेंगे.

गौरतलब है क‍ि द‍िल्‍लली में ह‍िंसा के चलते मेट्रो की पिंक लाइन के पांच स्टेशन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बंद हैं. . दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद हैं. ट्रेनें वेलकम मेट्रो स्टेशन से आगे नहीं जाएंगी.'' सीएए के विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों के चलते जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन रविवार को बंद किए थे लेकिन बाकी तीनों स्टेशन सोमवार को बंद किए गए.

वीडियो: द‍िल्‍ली में भड़की ह‍िंसा को लेकर यह बोले सीएम अरव‍िंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA, Kapil Mishra, Gautam Gambhir, Delhi Violence, CAA Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com