गौरव भाटिया सपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे
- अखिलेश और मुलायम सिंह यादव पर सीधा प्रहार करने से बचते रहे गौरव
- बीजपी में भाटिया की भूमिका क्या होगी फिलहाल स्पष्ट नहीं है
- उन्होंने समाजवादी पार्टी में परिवारवाद की भी बात कही
नई दिल्ली:
पेशे से वकील और समाजवादी पार्टी में प्रवक्ता रह चुके गौरव भाटिया बीजेपी में शामिल हो गए. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले ही गौरव भाटिया ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया था. जिसके बाद उनके दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं. रविवार को दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में वो बीजेपी में शामिल हो गए. इस मौके पर उन्होंने सपा में परिवारवाद और पीएम मोदी से प्रभावित होने की बात कही.
गौरव सपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे. टेलीविजन पर बहसों के दौरान पार्टी के प्रमुख चेहरों में एक रहे भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की प्रेरणा दी. उन्होंने पांच फरवरी को सपा प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था.
उच्चतम न्यायालय के वकील भाटिया ने कहा, ‘‘सपा राम मनोहर लोहिया के आदर्श से दूर जा रही है. निष्ठा और ईमानदारी का कोई महत्व नहीं है और यह वंशवादी राजनीति की ओर बढ़ गयी है.’’ हालांकि वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव पर सीधा प्रहार करने से बचे. वह यहां भाजपा कार्यालय में पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए. बाद में वह अमित शाह से भी मिले. भाजपा ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि भाटिया कौन सी भूमिका निभाएंगे.
(इनपुट भाषा से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gaurav Bhatia, Former Samajwadi Party Spokesperson, Bharatiya Janata Party, Samajwadi Party, Amit Shah, Prime Minister Narendra Modi, Akhilesh Yadav, Mulayam Singh Yadav