विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2019

महाराष्ट्र केे पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, जल्द गिर जाएगी गोवा की भाजपा सरकार

पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan ) ने चौंकाने वाला दावा किया है. बृहस्पतिवार को उन्होंने दावा किया कि गोवा विधानसभा समय से पहले भंग हो जाएगी.

महाराष्ट्र केे पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, जल्द गिर जाएगी गोवा की भाजपा सरकार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan ) ने चौंकाने वाला दावा किया है.
  • पृथ्वीराज चव्हाण ने किया दावा
  • कहा- गोवा सरकार का पतन करीब
  • जल्द गिर जाएगी गोवा सरकार
नई दिल्ली:

गोवा में जारी सियासी उठापटक और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की खराब सेहत के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan ) ने चौंकाने वाला दावा किया है. बृहस्पतिवार को उन्होंने दावा किया कि गोवा विधानसभा समय से पहले भंग हो जाएगी. चव्हाण ने पणजी में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक प्रतापसिंह राणे के 80वें जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत गोवा सरकार का पतन करीब है. मुझे यकीन है कि गोवा सरकार गिर जाएगी और वर्तमान विधानसभा भंग हो जाएगी. आपको बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी विधायक और गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने भी ऐसा ही एक बयान दिया था. गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तथा BJP विधायक माइकल लोबो का कहना है कि जिस दिन मनोहर पर्रिकर गद्दी छोड़ देते हैं, या उन्हें कुछ हो जाता है, राज्य की BJP-नीत गठबंन सरकार के लिए संकट पैदा हो जाएगा. जब तक मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री हैं, कोई संकट नहीं है. 

गोवा को मिल सकता है नया CM, इस नेता का नाम आया सामने, जानें- 10 खास बातें

बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने आगे कहा कि 'वह (गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर) बहुत बीमार हैं. लोगों को समझना होगा कि वह बीमार हैं. जो बीमारी उन्हें है, उसका कोई उपचार नहीं है. परमात्मा की कृपा है, वह अब तक ज़िन्दा हैं. परमात्मा ने उन्हें काम करते रहने का आशीर्वाद दिया है." इससे पहले माइकल लोबो उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने गोवा दौरे के पर गए राहुल गांधी की तारीफ की थी. गोवा के डीप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक माइकल लोबो (Rahul Gandhi) ने राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांध की सादगी और विनम्रता की प्रशंसा गोवा के लोगों और देशभर के लोगों द्वारा की जानी चाहिए. गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तथा BJP विधायक माइकल लोबो ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही सिंपल आदमी हैं और गोवा और देश को ऐसे ही नेताओं की ज़रूरत है. (इनपुट-भाषा से भी)

कांग्रेस का दावा: गोवा में हम बनाएंगे सरकार, मनोहर पर्रिकर सरकार के पांच विधायक संपर्क में 

VIDEO: कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Government, Manohar Parrikar, Prithviraj Chavan, Congress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com