विज्ञापन
This Article is From May 21, 2019

कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका

कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने मामले में तत्काल तीन जजों की बेंच के गठन से इनकार किया.

कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने मामले में तत्काल तीन जजों की बेंच के गठन से इनकार किया. सुप्रीम कोर्ट के सेकेट्री जनरल ने CJI का आदेश राजीव कुमार के वकील को सूचित किया. 24 मई तक राजीव कुमार को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण है. कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आदेश में संशोधन कर अंतरिम सरंक्षण को बढाने की मांग की है.

किसकी सरकार बना रहा है सट्टा बाजार, जानें- BJP और कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें

राजीव कुमार के वकील ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में अदालतों में हड़ताल चल रही है इसलिए वो याचिका दाखिल नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वहां वकीलों की हड़ताल है. इसलिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने के लिए उनके अंतरिम सरंक्षण का आदेश में संशोधन कर हड़ताल खुलने से सात दिन किया जाए.

राबड़ी देवी ने उठाया चुनाव आयोग पर सवाल- ट्रकों में पकड़ी जा रही EVM, ये कहां से आ रही है, कहां जा रही है?

पीठ ने कहा था कि ये तीन जजों की पीठ का फैसला था इसलिए सेकेट्री जनरल के सामने मेंशन करें ताकि वो CJI के सामने मामले को रख सके. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक को हटा लिया था और राजीव कुमार को सात दिन का अंतरिम सरंक्षण दिया था ताकि वो संबंधित कोर्ट से अग्रिम जमानत ले सकें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Commissioner Rajiv Kumar, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com