Karnataka Coronavirus Updates: कर्नाटक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने रविवार को कहा कि यह महामारी राज्य में अनियंत्रित होती लग रही है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अगर वे एक अन्य लॉकडाउन (Lockdown) नहीं चाहते हैं तो महामारी की रोकथाम के उपायों का पालन कर सहयोग करें. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के चलते अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सोमवार को विधान सौध में एक बैठक बुलायी है. येदियुरप्पा ने बैठक बुलाने की घोषणा करते हुये कहा, ‘‘मैं हाथ जोड़ कर लोगों से सहयोग करने की अपील करता हूं... अगर लोग सहयोग करते हैं तो मुझे पूरा भरोसा है कि बिना लॉकडाउन के हम इसे नियंत्रित कर लेंगे.''
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 16620 नए मामले, 50 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में लागू किये गये लॉकडाउन के संदर्भ में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने लोगों से यह अपील की है. कोरोना वायरस के कारण पिछले साल मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था जिसमें चरणबद्ध तरीके से ढील दी गयी थी. इसके बाद कर्नाटक में करीब करीब सभी गतिविधियों को अनुमति दी गयी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में लगातार चौथे दिन 400 से ज्यादा कोविड-19 के नए मरीज, 24 घंटों में 407 केस
इस साल 22 जनवरी के बाद पहली बार प्रदेश में कोविड-19 के 900 से अधिक मामले सामने आये हैं. प्रदेश में कुल 921 नये मामले सामने आये हैं और इनमें से 630 मामले अकेले बेंगलुरू अर्बन जिले में आये हैं. पिछले सोमवार से प्रदेश में अब तक 4300 से अधिक नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9,59,338 पर पहुंच गया है. इनमें से 12,387 लोगों की मोत हो चुकी है जबकि 9,38,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. प्रदेश में फिलहाल 8,042 मरीज उपचाराधीन हैं. यह आंकड़ा पिछले महीने 4,000-5,000 के करीब था.
येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले एक महीने से, ऐसा लगता है कि कोविड-19 अनियंत्रित होने जा रहा है. दिन ब दिन मामलों की संख्या बढ़ रही है. इसलिये हमने सोमवार को एक बैठक बुलायी है.'' इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि कर्नाटक में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक बुलायी है. बयान के अनुसार, यह बैठक सोमवार को शाम पांच बजे विधान सौध में होगी, जहां प्रदेश विधानसभा एवं सचिवालय स्थित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं