नई दिल्ली:
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के आरनपुर में दूरदर्शन के क्रू पर नक्सलियों के हमला की घटना सामने आई है. इस मुठभेड़ में कैमरामैन की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र की मोदी सरकार के बीच भी तनातनी की खबरों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक कार्यक्रम में रिजर्व बैंक की जमकर आलोचना की है. इधर, साल 2008 के मालेगांव बम धमाकों में एनआईए की विशेष अदालत ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिये. उधर, जम्मू कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद मीर के परिवार की ओर से एक खुला खत लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, 'तुमने उसे मारा जो कश्मीर से प्यार करता था'. वहीं, पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है. पढ़ें दिन भर की 5 बड़ी खबरें...
छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में दूरदर्शन की टीम पर हमला, कैमरामैन और दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के आरनपुर में दूरदर्शन के क्रू पर नक्सलियों के हमला की घटना सामने आई है. इस मुठभेड़ में कैमरामैन की मौत और दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. नक्सलियों की गोली का शिकार हुआ कैमरामैन दूरदर्शन के दिल्ली दफ्तर से यहां शूटिंग के लिए आया था. इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक के भी शहीद होने की खबर है. एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मीडिया कर्मियों की टीम भी फंस गई. उसी वक्त यह घटना हुई.
सरकार और RBI में तनातनी के बीच अरुण जेटली ने कहा- जब बैंक लोन दे रहे थे तो रिजर्व बैंक अनदेखी कर रहा था

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र की मोदी सरकार के बीच भी तनातनी की खबरों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक कार्यक्रम में रिजर्व बैंक की जमकर आलोचना की है. वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि जब 2008 से 2014 के बीच बैंक मनमाने ढंग से क़र्ज़ दे रहे थे तो रिज़र्व बैंक इसकी अनदेखी करता रहा. इसके ठीक पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने शुक्रवार को एक भाषण में कहा था कि सरकार अगर आरबीआई की स्वायत्तता में दखल देती है तो ये ख़ासा नुक़सानदेह हो सकता है.
मालेगांव ब्लास्ट 2008 : कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 आरोपियों पर आरोप तय, जानें- अब तक का घटनाक्रम

साल 2008 के मालेगांव बम धमाकों में एनआईए की विशेष अदालत ने आज लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिये. 29 सितंबर 2008 को हुए धमाके में 6 की जान गई थी और 100 से अधिक लोग जख्मी हुए थे. बम धमाके को 10 साल हो गए लेकिन अब तक आरोप तय नही हो पाया था. आपको बता दें कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में बम धमाके हुए थे. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इस मामले में एटीएस ने 21 जनवरी 2009 को पहला आरोप पत्र दायर किया. इसमें 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए और 3 आरोपी फरार दिखाए गए.
शहीद के परिवार का आतंकियों को खुला खत- तुमने उसे मार डाला जो कश्मीर को बेहद प्यार करता था, आओ हमें भी मार डालो

जम्मू कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद मीर के परिवार की ओर से एक खुला खत लिखा गया है जिसमें कहा गया है, 'तुमने उसे मारा जो कश्मीर से प्यार करता था'. आपको बता दें कि इम्तियाज अहमद मीर को उस समय आतंकियों ने गोली मार दी थी जब वह हुलिया बदलकर अपने माता-पिता से मिलने के लिए जा रहे थे. उन्होंने अपनी दाढ़ी काट ली और अपना पूरा हुलिया बदल लिया था ताकि आतंकवादियों से बचते बचाते वह अपने वालिदेन से मिलने जा सकें. लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और आतंकवादियों ने उन्हें पहचान कर उनकी जान ले ली.
दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है. दलेर मेहंदी और मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अमरजीत सिंह के निधन की जानकारी दी है. मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा हैः "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह, इस दुनिया में नहीं रहे. वे पिछले कुछ दिनों से असप्ताल में भर्ती थे. आज सुबह ही उन्होंने आखिरी सांस ली."
VIDEO : तनातनी के बीच अरुण जेटली ने आरबीआई पर निकाली भड़ास

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Five Big News, Attack On Doordarshan Team, News Today