हापुड़ कोर्ट परिसर में आज फायरिंग हुई. हरियाणा कस्टडी में आए मुजरिम पर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग की. मुजरिम लखन की इलाज के दौरान मौत हो गई है और एक सिपाही को भी गोली लगी है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.लखन को फरीदाबाद से पेशी के लिए लाया गया था. तीन अज्ञात बदमाशों ने हापुड कचहरी के मेन गेट के पास घटना को अंजाम दिया.
हापुड़ कोर्ट में 3-4 बदमाशों ने हरियाणा पुलिस की कस्टडी में फरीदाबाद से आये लखन पर कई राउंड फायरिंग की,लखन की मौके पर मौत,एक सिपाही को भी गोली लगी pic.twitter.com/7tn2bEXgHY
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) August 16, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस के मुताबिक- बलात्कार के केस में नीमका जेल में सजा काट रहा था 34 वर्षीय आरोपी लखन, उसके खिलाफ सूरजकुंड थाने में बलात्कार, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़े तथा अवैध खनन की धाराओं सहित कई मुकदमे दर्ज हैं. सके अलावा वर्ष 2019 के हापुड़ जिले के धौलाना थाने मे हत्या का मुकदमा दर्ज था. उपरोक्त मुकदमे में आरोपी को नीमका जेल से हापुड़ कोर्ट मे पेश करने के लिय फरीदाबाद पुलिस की एस्कॉर्ट गार्ड की टीम में शामिल उप निरीक्षक विजय, हवलदार ओमप्रकाश, सिपाही दीपक, नरेंद्र तथा संदीप आरोपी को लेकर आज हापुड़ पहुंची थी. उच्च अधिकारियों को वारदात की सूचना मिली. एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण मौके पर पहुंचे. अदालत के मुख्य गेट पर पीसीआर से उतारते समय अज्ञात आरोपियों ने लखन पर गोलियां चलाई जिसमे आरोपी लखन के साथ-साथ हवलदार ओम प्रकाश तथा सिपाही दीपक भी घायल हो गए. आरोपी सहित पुलिसकर्मियों को हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने आरोपी लखन को मृत घोषित कर दिया. दोनों पुलिसकर्मीयों का इलाज चल रहा है और सुरक्षित है. मौके पर लोकल पुलिस पहुंची है और उच्च अधिकारी आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं.
ये Video भी देखें :खाने की क्वॉलिटी को लेकर शिवसेना विधायक ने केटरिंग मैनेजर को मारा थप्पड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं