- नागपुर में गुरुवार को दो युवकों का क्षत-विक्षप्त शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला था.
- अब इस मामले की जांच में यह सामने आया कि मरने वाले दोनों सगे भाई थे.
- भारी कर्ज और घर जब्त किए जाने का नोटिस मिलने के बाद परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां दो सगे भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस आत्मघाती कदम को उठाने से पहले दोनों भाइयों ने पत्नी और बच्चों को मायके छोड़ दिया था. बताया जाता है कि दोनों भाई कर्ज में थे. उनके घर को जब्त करने का नोटिस भी आ चुका था. जिसके बाद दोनों भाइयों ने यह फैसला लिया. घटना नागपुर के सावनेर की है. मरने वालों दोनों भाइयों की पहचान निरंजन (40) और योगेश फिरके (37) के रूप में हुई है. दोनों ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी थी.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बेकरी व्यवसाय के लिए लिए गए कर्ज को न चुका पाने और घर जब्ती का नोटिस मिलने के कारण दोनों भारी आर्थिक और मानसिक तनाव में थे. आत्महत्या से एक दिन पहले ही दोनों भाइयों ने अपनी पत्नियों और बच्चों को मायके छोड़ दिया था. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
घटनास्थल और मृतकों की पहचान
नागपुर जिले के सावनेर में दो सगे भाइयों ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. मृतकों की पहचान निरंजन फिरके (40 वर्ष) और योगेश फिरके (37 वर्ष) के रूप में हुई है. गुरुवार को मालेगांव टाउन रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले थे.
आत्महत्या की मुख्य वजह: आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों ने अपने बेकरी व्यवसाय के लिए भारी कर्ज लिया था. व्यापार में नुकसान या अन्य कारणों से वे कर्ज की किश्तें नहीं चुका पा रहे थे, जिसके चलते पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था. स्थिति तब और बिगड़ गई जब उन्हें कर्ज न चुकाने पर घर जब्ती का नोटिस मिला. घर छिन जाने के इसी डर और आर्थिक निराशा ने दोनों भाइयों को गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया था.
खेत पर जाने का बोलकर निकले थे घर
घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि दोनों भाइयों ने इस खौफनाक कदम को उठाने का मन पहले ही बना लिया था. आत्महत्या से ठीक एक दिन पहले दोनों ने अपनी पत्नियों और बच्चों को उनके मायके छोड़ दिया था. गुरुवार सुबह वे घर से यह कहकर निकले थे कि वे खेत पर जा रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने चलती मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी.
पुलिस की जांच और कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सावनेर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को कब्जे में लिया. पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या कर्ज का दबाव और घर जब्ती का नोटिस ही इस आत्महत्या का एकमात्र कारण है या इसके पीछे कोई और वजह भी शामिल है.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं