विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Kisan Andolan : किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार पिछले 72 दिनों से दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों (Farmer Protest)) की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) को सरकार वापस ले. इसको लेकर सरकार ने भी कई दौर में किसानों से बातचीत की. सरकार ने कानूनों को वापस लेने की बजाय कई और रास्ते किसानों के सामने रखे. लेकिन किसान अपनी मांग पर अडिग हैं. उनका कहना है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, वे दिल्ली की सीमा से नहीं हटेंगे. जहां किसान प्रदर्शन का मुद्दा भारतीय संसद में गूंज रहा है, वहीं वैश्विक पटल पर भी चर्चा का केंद्र बन गया है. किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने पर भारत ने बुधवार को पॉप गायिका रिहाना (Rihanna) और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) जैसी वैश्विक सेलिब्रिटी की आलोचना की. वहीं, इस विषय पर छिड़ी ध्रुवीकृत अंतरराष्ट्रीय बहस में सरकार के रुख का बॉलीवुड हस्तियों, क्रिकेट खिलाड़ियों और शीर्ष मंत्रियों ने समर्थन किया. बता दें, किसान मुद्दे को लेकर संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है. हंगामे के बाद केंद्र सरकार इस मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा करने पर तैयार हो गई है.

Read Here Farmer Protest Latest Updates : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmer Protest, Kisan Andolan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com