गुजरात विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए प्रचार करने आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर एक विवादास्पद बयान दे दिया. जिसे लेकर हंगामा मच गया है. कुबेरनगर में रैली के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसे दिखने लगे हैं. हालांकि, कांग्रेस ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरमा को दो टूक जवाब भी दिया है.
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए हिमंत सरमा ने कहा, 'गांधी वंशज की छवि महात्मा गांधी या सरदार पटेल जैसी होनी चाहिए न कि पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन जैसी. अभी मैंने देखा है कि उनका(राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है. वे आजकल इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं. चेहरा बदलना कोई बुरी बात नहीं है. आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो, लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?' सरमा राहुल गांधी की बढ़ी दाढ़ी पर तंज कस रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेन नेताओं ने दिया करारा जवाब
हिमंता के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यही वो ही व्यक्ति है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था... उनको शर्म आनी चाहिए, आज वो जो भी है वो कांग्रेस की वजह से हैं. वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि इनका बयान सुनकर बीजेपी पर हंसने का मन होता है. कभी नहीं सोचा था कि ये लोग इतना नीचे गिरेंगे, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा से इनके होश उड़ गए हैं. उनके नेता ने भी हाल में दाढ़ी बढ़ाई थी. लेकिन हमलोगों ने कुछ नहीं कहा था. हम इस मुद्दे पर बात करेंगे.
अलका लांबा ने कह दी ये बात
हिमंता बिस्वा सरमा के इस बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. अलका लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मिलने गए थे तो राहुल ने हिमंता की बजाय अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी थी.
राहुल गुजरात में एक विजिटिंग प्रोफेसर की तरह आ रहे
सरमा ने चुनाव से पहले राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि वह राज्य में अदृश्य हैं. असम के सीएम ने कहा कि वह राज्य का दौरा ऐसे करते हैं जैसे कि वह एक विजिटिंग प्रोफेसर हों. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रचार भी नहीं किया. वह केवल उन जगहों पर जा रहे हैं जहां चुनाव नहीं हो रहे हैं, शायद इसलिए कि वह हारने से डरते हैं.
बॉलीवुड सितारों को पैसे दिए गए
असम के मुख्यमंत्री ने आगे दावा किया कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सितारों को पैसे दिए। बता दें कि अभिनेत्री पूजा भट्ट और अमोल पालेकर, सुशांत सिंह जैसे अभिनेताओं ने इस यात्रा में भाग लिया था.
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी.
ये भी पढ़ें:-
राहुल गांधी को गुर्जर नेता की चेतावनी, 'सचिन पायलट को बनाओ CM' का दिया संकेत
VIDEO: केसरिया तेरा इश्क पिया... और ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे... पर थिरकते दिखे दिग्विजय सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं