धमाके में 11 लोग घायल हो गए हैं.
नई दिल्ली:
असम के उदालगुरी में कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में धमाका हुआ है. इसमें 11 लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. जिस जगह यह हादसा हुआ है वह गुवाहाटी से 95 किलोमीटर दूर है. अभी तक धमाके के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि धमाका चलती ट्रेन में करीब 6 बजकर 45 मिनट पर हुआ. मामले की जांच की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Intercity Train In Assam, Explosion On Intercity Train, Asam