विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

जम्मू-कश्मीर : रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलाबारी

हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर : रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलाबारी
फाइल फोटो
नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर आज फिर भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी हुई. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन : गोलाबारी में एक महिला की मौत

मेहता ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने बगैर उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों व मोर्टार से सुबह करीब 10.30 बजे गोलीबारी शुरू की. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है."

VIDEO: पाकिस्तान ने नौशेरा-कृष्‍णा घाटी में किया सीजफायर उल्‍लंघन



इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com