विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

भारत और चीन के पास साथ मिलकर काम करने की पर्याप्त संभावना है : रिजिजू

उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने में विश्वास रखता है और पूर्वोत्तर में ‘सही नीति’ के साथ बढ़ रहा है.

भारत और चीन के पास साथ मिलकर काम करने की पर्याप्त संभावना है : रिजिजू
केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)
कोलकाता: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत के चीन के साथ ‘अच्छे संबंध’ हैं और दोनों देशों के एक साथ मिल कर काम करने की ‘पर्याप्त संभावना’ है. उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने में विश्वास रखता है और पूर्वोत्तर में ‘सही नीति’ के साथ बढ़ रहा है. रिजिजू ने एक कार्यक्रम में यह बात कही. गृह राज्यमंत्री ने कहा कि भारत किसी के खिलाफ आक्रामक नहीं है लेकिन साथ ही वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने को लेकर दृढ़ है.

रिजिजू ने बताया कि व्यापार के क्षेत्र में पूर्वोत्तर राज्यों को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने पूर्वोत्तर सीमा पर कई क्षेत्रों की पहचान की है. उन्होंने कहा, ‘‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी के लिए यह अनिवार्य बन गया है.’’ उन्होंने कहा कि देश के म्यामां, भूटान और बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ सटीक सीमा की पहचान नहीं की गई और 1962 के बाद इस मार्ग से चीन के साथ व्यापार रोक दिया गया था.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiren Rijiju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com