विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के बीच सेना ने चलाया 'कासो', लश्कर के टॉप कमांडर की तलाश

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के हकरीपोरा गांव में आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है. यहां दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिसमें एक लश्कर का टॉप कमांडर हो सकता है.

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के बीच सेना ने चलाया 'कासो', लश्कर के टॉप कमांडर की तलाश
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़
  • सालों बाद चलाया गया है 'कासो'
  • संदेह के घेरे में आए हर घऱ की तलाशी
  • सीआरपीएफ-पुलिस और सेना का ज्वाइंट ऑपरेशन
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के हकरीपोरा गांव में आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है. यहां दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिसमें एक लश्कर का टॉप कमांडर हो सकता है. आतंकियों के छिपे होने की ख़बर के बाद यहां कासो यानी corden And Search Operation चलाया गया है. सीआरपीएफ़, सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से तड़के 4:30 पर ये ऑपरेशन चलाया गया. हाल के दिनों में आतंकी घुसपैठ की बढ़ती वारदातों के बीच सालों बाद कश्मीर में इस तरह का ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके तहत संदेह के घेरे में आए गांव में घर-घर की तलाशी ली जाती है.

पढ़ें: जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया

उधर, सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन जारी है. राजौरी सेक्टर में पाक रेंजर्स की ओर से गोलाबारी की गई है. भारत की ओर से भी पाकिस्तानी गोलाबारी का माकूल जवाब दिया गया है, हालांकि दोनों ओर से हुई फ़ायरिंग में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने रात साढ़े दस बजे राजौरी जिले के नौशेरा की बाबा खोरी पट्टी पर नियंत्रण रेखा पर हल्के हथियारों और एमएमजी (मध्यम मशीन गन) का इस्तेमाल करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

क्या बीजेपी से दूरी बना लेंगी महबूबा मुफ्ती... एक कार्यक्रम में दिया यह कड़ा बयान

पिछले करीब दो वर्षों के दौरान जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के परिचालनात्मक कमान के तहत संघर्ष विराम के उल्लंघन के 583 मामले सामने आए हैं, जिसमें सेना के 15 जवान शहीद हुए हैं. सरकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Encounter In Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com