New Delhi:
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख पर चल रहा सस्पेंस शुक्रवार को हट सकता है। खबर है कि निर्वाचन आयोग शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को चुनावों की तारीख की घोषणा कर सकता है जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमे यूपी के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा शामिल हैं। यूपी में चुनाव पांच चरणों में होंगे जबकी बाकी राज्यों में चुनाव एक ही फेस में हो जाएंगे। विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं। निर्वाचन आयोग साफ कर चुका है कि चुनावों के दौरान सख्ती बरती जाएगी। फिलहाल चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा से पहले आखिरी बार चुनाव इंतजामों की बारिकी से समीक्षा कर रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पांच राज्य, विधानसभा, चुनाव