विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2022

तमिलनाडु के दिग्गज नेता टीटीवी दिनाकरन की मुसीबत बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने समन भेज किया तलब

ठग सुकेश चंद्रशेखर को वर्ष 2017 में निर्वाचन आयोग रिश्वत कांड से जुड़े एक अन्य धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया है. जिसके बाद ईडी की तरफ से टीटीवी दिनाकरन के खिलाफ ये कार्रवाई की गई. 

तमिलनाडु के दिग्गज नेता टीटीवी दिनाकरन की मुसीबत बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने समन भेज किया तलब
ईडी ने टीटीवी दिनाकरन को किया तलब
नई दिल्ली:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिग्गज नेता टीटीवी दिनाकरन को समन जारी कर तलब किया है. तमिलनाडु के दिग्गज नेता को सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद तलब किया गया. दरअसल ठग सुकेश चंद्रशेखर को वर्ष 2017 में निर्वाचन आयोग रिश्वत कांड से जुड़े एक अन्य धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया है. जिसके बाद ईडी की तरफ से टीटीवी दिनाकरन के खिलाफ ये कार्रवाई की. 

ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने दो पत्ते के चिन्ह से जुड़े कथित रिश्वत मामले में सुकेश चंद्रशेखर को हिरासत में लिया था. सुकेश चंद्रशेखर के बयानों में विरोधाभास पाया गया है. साल 2017 में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने उसने दावा किया था कि टीटीवी दिनाकरन ने इसे 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. हालांकि, जब ईडी ने उससे पूछताछ की, तो 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल के अंदर सुकेश ने दावा किया कि उन्हें 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.

p> VIDEO: "देश के लिए खुद को खपा देना है": भाजपा स्‍थापना दिवस पर PM मोदी की पूरी स्‍पीच | पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED, Money Laundering Case, TTV Dinakaran, AIADMK, Sukesh Chandrasekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com