आज सुबह झारखंड में दो विधायकों प्रदीप यादव और जयमंगल सिंह के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की है. इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारी जिन गाड़ियों में जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के यहां पहुंचे थे, उनमें से एक गाड़ी में भाजपा नेता के स्टिकर लगे थे. इसको मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुद्दा बनाते हुए पलामू की एक सभा में कहा कि इन लोगों को डूब मरना चाहिए. सोरेन ने पूछा कि किसी भी एजेंसी की नोटिस या गिरफ़्तारी केवल विपक्ष के नेताओं की ही क्यों होती है.
अनूप सिंह और प्रदीप यादव कांग्रेस के विधायक हैं. इन दोनों से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बेरमो विधायक अनूप सिंह और नेता शिवशंकर यादव के ठिकानों पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची और छापेमारी शुरू की. बिहार और झारखंड की ईडी की टीमों ने गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित ठिकाने पर ये छापेमारी की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
झारखण्ड में IT विभाग का पदाधिकारी भाजपा की गाड़ी में छापा मारने जाता है। यह लोग अपना मुँह काला करके घूम रहे हैं और दूसरों को नैतिकता सीखा रहे हैं। शर्म आनी चाहिए इन्हें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 4, 2022
संवैधानिक संस्थाओं का चोला पहन कर यह लोग जनादेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी सामंतवादी लोगों को पहचान कर रखिये। pic.twitter.com/bb7EfRrbaP
गुरुवार को भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि कई लोग आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के घटक दलों की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रहे हैं और उस घबराहट की झलकियां अलग-अलग रूप में सबके सामने आ रही हैं.
दरअसल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं गए. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि मुझे समन मत भेजिए, सीधे गिरफ्तार करके दिखाइये. बीजेपी को लगता है कि जेल में डालकर डरा देंगे. हम इस साजिश का माकूल जवाब देंगे. जनता हमारे साथ है तो कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है. वे हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकते और हम पांच साल पूरा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं