पंजाब में एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. 5600 करोड़ की ड्रग्स सिंडिकेट मामले में करीब 10 करोड़ की कोकीन पंजाब से बरामद की गयी है. दुबई और UK से बड़ी खेप सप्लाई करने का टारगेट सिंडिकेट को मिलता था. आरोपी जितेंद्र उर्फ जस्सी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर में यह कार्रवाई की. पुलिस ने अमृतसर के नेपाल नाम के गांव से एक फोर्चुनर गाड़ी बरामद की औऱ करीब 10 करोड़ की कोकीन की खेप को भी जप्त किया.
जानकारी के अनुसार पूरे मामले के मुख्य आरोपी पंजाब में जितेंद्र गिल के चाचा के घर से गाड़ी बरामद की गई है. ये कार दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में रविन्द्र के नाम से रजिस्टर्ड है.लेकिन जब वो भारत से लंदन भागने की फिराक में था जो कार को उसने अपने चाचा के घर छोड़ दिया था.गाड़ी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. दुबई में मौजूद वीरेंद्र बसोया के बेटे ने दुबई से जितेन्द्र को फोन कर दिल्ली के पिलांजी से यह कार मुहैया करवाई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
5600 करोड़ की कोकीन के मास्टरमाइंड दुबई में बैठे वीरेन्द्र बसोया साल 2011 में भी ड्र्ग्स के एक मामले मे गिरफ्तार हो चुका है. DRI ने उस वक्त उसे गिरफ्तार किया था और वो 2 साल से जेल में बन्द था. लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वो फिर ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ गया. 2023 में दुबई भागने के पहले पुणे क्राइम ब्रांच ने वीरेन्द्र के नेक्सेस से करीब 3000 करोड़ की म्याऊं म्याऊं पार्टी ड्रग्स दिल्ली से बरामद की थी.
ये भी पढ़ें-:
कौन है मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया? जिसके खिलाफ 5600 करोड़ की ड्रग्स मामले में लुक आउट सर्कुलर जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं