दिल्ली में 2 अक्टूबर को नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई थी. 5600 करोड़ के ड्रग्स (Delhi Drug Seized) के तार विदेश से जुड़े हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने देश से बाहर बैठे वीरेंद्र बसोया (Virendra Basoya) के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. बसोया का नाम इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आ रहा है. जांच में पता चला है कि कोकीन की बड़ी खेप उसी ने भिजवाई थी. इस केस में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
ये भी पढ़ें-दुबई से दिल्ली आई 7 हजार करोड़ की ड्रग्स, इन शहरों में बेचा जाना था, जानें कौन थे ग्राहक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जस्सी के बाद वीरेंद्र बसोया को ढूढ़ रही पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को अमृतसर एयरपोर्ट से जितेंद्र पाल सिंह उर्फ जस्सी को धर दबोचा. वह ब्रिटेन भागने की फिराक में था, उसके खिलाफ स्पेशल सेल ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. अब वीरेंद्र बसोया के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
कौन है वीरेंद्र बसोया?
- बसोया ड्रग सिंडिकेट और 5 करोड़ के ड्रग्स का मास्टरमाइंड.
- वह फिलहाल दुबई में है.
- पिछले साल वह दिल्ली से भाग गया था.
- उसने अपने बेटे की शादी पूर्व विधायक की बेटी से करवाई.
- बसोया ने पिछले साल दिल्ली के फार्म हाउस में शानदार पार्टी दी थी.
- भारत में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी.
- जमानत मिलते ही दुबई में हुआ शिफ्ट.
- इंटरनेशनल ड्रग्स कार्टेल का बड़ा माफिया बन गया.
- तुषार गोयल और बसोया की पुरानी दोस्ती
पूरे देश में होनी थी नशे की खेप की सप्लाई
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में पता चला है कि पकड़ी गई कोकीन की सप्लाई पूरे देश में होनी थी. आरोपियों ने बताया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट के पीछे पैन इंडिया माड्यूल है. इस सिंडिकेट के तार ब्रिटेन, दुबई, मुंबई और दिल्ली से जुड़े हैं. पुलिस अब एक-एक कर सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
वीरेंद्र बसोया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर
सबसे पहले तुषार गोयल नाम के किनपिंग को गिरफ्तार किया गया. अब ड्रग सिंडिकेड के मास्टरमाइंड के तौर पर वीरेंद्र बसोया का नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि वह दुबई में है. पुणे पुलिस ने पिछले साल दिल्ली में छापा मारकर 3000 करोड़ की जो म्याऊं म्याऊं ड्रग्स कपड़ी थी, उस सिंडिकेट में भी बसोया का नाम सामने आया था. अब एक बार फिर नशे की बड़ी खेप के पीछे उनका नाम सामने आ रहा है. इसीलिए उसके खिलाफ लुक आउस सर्कुलर जारी किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं