ड्रोन में कोरोना का टीका...सुनने में यह भले ही अटपटा लगे लेकिन पहली बार ये आज मुमकिन हुआ है. कोरोना का टीका आज पहली बार ड्रोन के ज़रिए पहुंचाया गया और मणिपुर से इसकी शुरुआत हुई. साउथ ईस्ट एशिया में पहली बार ड्रोन का आज कमर्शियल उपयोग किया गया. मणिपुर के विष्णुपुर से करांग तक सड़क से 26km की दूरी हवा के जरिए 15 km की हो गई और इसमें महज़ 12-15 मिनट में ICMR ने टीके पहुंचा दिए.मणिपुर के लोक टक झील होते हुए ICMR ने करांग आइलैंड पर ड्रोन के जरिए कोरोना का टीका सफलतापूर्वक पहुंचाया. पूरी तरह से भारत में बना ये ड्रोन ऑटोमैटिक मोड में उड़ा और जगह पर सही से पहुंचा.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस मौके पर खुशी का इज़हार करते कहा कि आज साउथ ईस्ट एशिया में पहली बार ड्रोन का कमर्शियल फ्लाइंग हुआ है. इसके लिए ICMR, मणिपुर गवर्नमेंट, टेक्निकल स्टाफ को बधाई. गौरतलब है कि मणिपुर के करांग इलाके की आबादी करीब 3500 की है, इसमें 30% को टीके के दोनों डोज लगाए जा चुके हैं. आने वाले वक्त में मणिपुर के दो और जिलों में ऐसे ड्रोन की मदद से टीका पहुंचाने की योजना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने बताया कि आज वैक्सीन पहुंचाई गई है. कल को इमर्जेंसी मेडिकल स्थिति में भी लाइफ सेविंग ड्रग्स को इसके जरिए पहुंचाया जा सकता है. पेस्टीसाइड और यूरिया का स्प्रे इससे हो सकता है. गौरतलब है कि टीकाकरण अभियान के तहत तमाम मुश्किल और उतार-चढ़ाव के बीच अब 100 करोड़ डोज का आंकड़ा भारत जल्दी ही छूने वाला है लेकिन अब मुश्किल रास्तों को आसान बनाने को लेकर तकनीक की भी मदद ली जा रही है.
- - ये भी पढ़ें - -
* कोरोना से मौत होने पर परिवार को 50 हजार का मुआवजा, केंद्र की योजना पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
* यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कामयाब नहीं होंगे
* यूपी में मंत्रियों के दौरे के दौरान हिंसा में मारे गए 8 लोगों में से 4 किसान: प्रमुख 10 बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं