वाराणसी के विधान परिषद के चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशी बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए एमएलसी का चुनाव जीता. इस चुनाव में बीजेपी तीसरे पायदान पर रही. वहीं समाजवादी पार्टी बीजेपी से थोड़े अंतर पर ऊपर रहते हुए दूसरे स्थान पर रही. निर्दलीय उम्मीदवार अन्नपूर्णा सिंह के खाते में कुल 4234 वोट आए. दूसरी तरफ बीजेपी के उम्मीदवार सुदामा पटेल को सिर्फ 170 वोट मिले तो वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उमेश यादव को 345 वोट मिले.
इससे पहले इसी सीट (Seat) पर दो बार बृजेश सिंह के भाई चुलबुल सिंह एमएलसी (MLC) रहे. साल 2010 में बहुजन समाज पार्टी से अन्नपूर्णा सिंह एमएलसी हुई. उसके बाद 2016 में बृजेश सिंह (Brijesh Singh) जेल में रहते हुए इस चुनाव को लड़ा और जीत दर्ज की इस बार बृजेश सिंह ने भी नामांकन किया था और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने भी बाद में बृजेश सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अन्नपूर्णा सिंह के इस जीत के बाद बृजेश सिंह के परिवार की 24 साल से चली आ रही इस सीट पर दावेदारी काबिज रही.
हालांकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है. कुल 36 सीटों में 9 सीट पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई थी बाकी की बची 27 सीटों में 23 सीटें उसके खाते में गई हैं जबकि 3 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं.
VIDEO: "तीसरी डोज लगवाने को तैयार रहें" : कोरोना की बूस्टर डोज पर एनडीटीवी से बोले डॉ एसके सरीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं