विज्ञापन

सनी देओल का रोमांस, लता मंगेशकर-शब्बीर की आवाज, 43 साल से है GF-BF का फेवरेट, आनंद बख्शी के बोल ने बनाया अमर

‘जब हम जवां होंगे’ भी ऐसा ही गाना है. इसमें बचपन के प्यार, बिछड़ने के डर और आने वाले कल की अनजानी राहों को बहुत सादगी से पिरोया गया है.

सनी देओल का रोमांस,  लता मंगेशकर-शब्बीर की आवाज, 43 साल से है GF-BF का फेवरेट, आनंद बख्शी के बोल ने बनाया अमर
सनी देओल का रोमांस, लता मंगेशकर-शब्बीर की आवाज, 43 साल से है GF-BF का फेवरेट
NDTV

कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सुनते ही बीते दिनों की यादों में ले जाते हैं. उनकी धुन में मासूमियत होती है और बोलों में ऐसा एहसास, जो उम्र के साथ और गहरा होता जाता है. ‘जब हम जवां होंगे' भी ऐसा ही गाना है. इसमें बचपन के प्यार, बिछड़ने के डर और आने वाले कल की अनजानी राहों को बहुत सादगी से पिरोया गया है. गाने का वादा है कि वक्त और दूरियां चाहे जितनी बदल जाएं, किसी अपने की याद दिल में बनी रहेगी. यही भाव इसे हर दौर में सुनने वालों के करीब रखता है.

लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार की आवाज ने बनाया खास

1983 में रिलीज हुई फिल्म 'बेताब' का यह गाना आज भी रोमांटिक गानों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है. इसे लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने अपनी आवाज दी थी. वहीं, संगीत की जिम्मेदारी आरडी बर्मन ने संभाली और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाने की सबसे खूबसूरत बात इसकी सादगी है. इसमें प्यार का इजहार किसी बड़े वादे या भारी शब्दों से नहीं, बल्कि एक ख्वाहिश के जरिए किया गया है. 

सनी देओल और अमृता सिंह की जोड़ी ने जीता दिल

'जब हम जवां होंगे' फिल्म 'बेताब' का हिस्सा था. राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सनी देओल और अमृता सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

फिल्म में शम्मी कपूर, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा और अनु कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए थे. इसकी कहानी जावेद अख्तर ने लिखी थी. फिल्म की रोमांटिक कहानी और कश्मीर की खूबसूरत वादियों ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया. गाने में सनी देओल और अमृता सिंह की मौजूदगी ने इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में खास भूमिका निभाई.

बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी 'बेताब'

5 अगस्त 1983 को रिलीज हुई 'बेताब' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. यह उस साल की सफल फिल्मों में गिनी गई और सनी देओल के करियर के लिए एक मजबूत शुरुआत साबित हुई.

फिल्म के संगाना में कुल पांच गाने शामिल थे. इनमें 'बादल यूं गरजता है', 'तेरी तस्वीर मिल गई' और 'अपने दिल से बड़ी दुश्मनी की' भी काफी लोकप्रिय हुए. 'जब हम जवां होंगे' की खासियत यह है कि यह सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि बचपन की दोस्ती, पहले प्यार और बिछड़ने के डर की कहानी भी कहता है. यही वजह है कि चार दशक से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी यह गाना प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें | धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए गदर डायरेक्टर अनिल शर्मा, सोशल मीडिया पर लिखा- आप गए मगर दिलों से कहां जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jab Hum Jawan Honge, Betaab, Betaab 1983, Betaab 1983 Full Movie, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com