प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Modi in Tamil Nadu) तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में इस बार बीजेपी का प्रदर्शन डीएमके-कांग्रेस INDI गठबंधन के अहंकार को चकनाचूर कर देगा. आज भारत के दक्षिणी तट कन्याकुमारी से जो लहर उठी है, वह दूर-दूर तक पहुंचेगी. डीएमके और कांग्रेस लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं. 2जी घोटाले में द्रमुक को सर्वाधिक लाभ मिला.
तमिलनाडु के लोग भी ऐसा ही करेंगे...
पीएम मोदी ने अपनी पुरानी कन्याकुमारी यात्रा की यादों को ताजा करते हुए कहा, "1991 में मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'एकता यात्रा' शुरू की. इस बार मैंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने उन लोगों को खारिज कर दिया है, जो भारत को विभाजित करना चाहते हैं. मुझे यकीन है कि तमिलनाडु के लोग भी ऐसा ही करेंगे." प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के विभिन्न 'घोटाले' गिनाते हुए कहा कि सूची बहुत लंबी है भाजपा की ओर विकास की पहल है, ‘इंडिया' गठबंधन की तरफ घोटाले हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
-इंडी अलायंस के नाम पर लाखों करोड़ रुपये का 2G का स्कैम है, और डीएमके उस लूट की सबसे बड़ी हिस्सेदार थी.
-हमारे नाम पर उड़ान स्कीम है, इंडी अलायंस के नाम हेलीकॉप्टर स्कैम है.
-हमारी खेलो इंडिया और TOPS स्कीम्स से देश ने खेलों में ऊंचा मुकाम हासिल किया, लेकिन उनके नाम पर CWG स्कैम का दाग है."
पीएम मोदी
द्रमुक और कांग्रेस महिला विरोधी
डीएमके पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "द्रमुक तमिलनाडु के भविष्य, उसकी संस्कृति की दुश्मन है. अयोध्या मंदिर कार्यक्रम का प्रसारण ‘प्रतिबंधित' किया गया. मैं अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यहां आया था, मैंने यहां के प्राचीन तीर्थों के दर्शन किए थे. लेकिन डीएमके ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने तक पर रोक लगाने का प्रयास किया था. सुप्रीम कोर्ट को तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगानी पड़ी थी. द्रमुक को देश, इसकी संस्कृति और विरासत से नफरत है. द्रमुक और कांग्रेस महिला विरोधी हैं, वे केवल महिलाओं को मूर्ख बनाते हैं और उनका अपमान करते हैं.
पीएम मोदी ने कहा, "जब दिल्ली में संसद की नई इमारत बनी तो तमिल संस्कृति के प्रतीक, इस धरती के आशीर्वाद स्वरुप पवित्र सेंगोल को हमने नए भवन में स्थापित किया. लेकिन इन लोगों ने इसका भी बॉयकॉट किया, उन्हें सेंगोल की स्थापना पसंद नहीं आई. डीएमके और कांग्रेस तब भी चुप बैठी रही, जब जल्लीकट्टू पर पाबंदी लगी थी. ये लोग तमिल संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं. ये हमारी सरकार है, NDA की सरकार है जिसने जल्लीकट्टू को पूरे उत्साह के साथ मनाए जाने का रास्ता साफ किया."
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं