विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2024

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने ये सितारे, इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर दी ये प्रतिक्रिया

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने वालों में नेता, अभिनेता, गायक सभी शामिल थे. हर कोई इस भव्य समारोह को देखकर अभिभूत जान पड़ रहा था. आईए जानते हैं कि इस समारोह को लेकर मशहूर हस्तियों ने किस तरह से अपनी भावनाएं जाहिर की.

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने ये सितारे, इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर दी ये प्रतिक्रिया

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. क्या खास और क्या आम सभी भगवान श्रीराम के रंग में रंगे नजर आ रहे थे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने वालों में नेता, अभिनेता, गायक सभी शामिल थे. हर कोई इस भव्य समारोह को देखकर अभिभूत जान पड़ रहा था. आईए जानते हैं कि इस समारोह को लेकर मशहूर हस्तियों ने किस तरह से अपनी भावनाएं जाहिर की.

अनुपम खेर

अपने पूरे जीवन में मैंने ऐसा महौल नहीं देखा. ये दीवाली से बढ़कर है. ये वास्तविक दीवाली है. इसने देश को एकत्र किया है चाहे वह किसी भी जाति-धर्म का व्यक्ति हो.

जैकी श्रॉफ

भगवान राम ने मुझे यहां तक बुला लिये ये बहुत बड़ा सुखद है. 

अक्षय कुमार

ये दिन पूरी दुनिया में बसे रामभक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है. कई सौ सालों की प्रतीक्षा के बाद ये दिन आया है कि रामलला अपने घर अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में आ रहे हैं. इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं. 

टाइगर श्रॉफ

हम सब बचपन से इस बारे में सुनते आ रहे हैं, लेकिन इस दिन को देख पाना और जी पाना बहुत बड़ी बात है.

चिरंजीवी

इस समारोह में शामिल होने का मौका मिलना ही एक दुर्लभ मौका है. मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मेरे आराध्य हनुमान जी ने व्यक्तिगत रूप से मुझे यहां  बुलाया है. हम भाग्यशाली है जो इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बन रहे हैं. 

रामचरण तेजा

इस मौके पर वहां पहुंचना ही एक बड़ा सम्मान है. 

राजपाल यादव

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जय श्रीराम लिखा भगवा झंडा लिए खुशी से नाचते दिख रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं. जय श्री राम.

कैलाश खेर

ऐसा लग रहा है कि देवलोक से ही बुलावा आया है और खुद परमात्मा ने बुलाया है.

मनोज जोशी

एक दैवीय शक्ति की प्रतीति करने हम जा रहे हैं. 

अंबानी परिवार

नीता अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ अयोध्या में.

सोनू निगम

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए.

अनुराधा पौडवाल

गायिका अनुराधा अयोध्या नगरी में हैं और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर बात करते हुए वह भावुक हो गईं.

कंगना रनौत

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कंगना रनौत की खुशी का ठिकाना नहीं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर से मंदिर प्रांगण में पुष्प वर्षा के समय कंगना बेहद खुश होकर और जोर से श्री राम के जयकारे लगा रही हैं.

अमिताभ बच्चन बेटे के साथ आए नजर

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या में.

रवि किशन

भोजपुरी एक्टर रवि किशन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम भजन से समां बांधते नजर आए.

गायिका मालिनी अवस्थी

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अयोध्या पहुंचकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है.

अरूण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अरूण गोविल इन दिनों अयोध्या में मौजूद हैं. जहां उनके कई फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं.

आलिया-रणबीर

विक्की-कटरीना और रणबीर-आलिया इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैठकर अंदर जाते हुए.

भूषण कुमार

प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने अयोध्या में जगद्गुरू रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया. उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह जगद्गुरू के साथ नजर आ रहे हैं.

जुबिन नौटियाल

सिंगर जुबिन नौटियाल भी अयोध्या में हो रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले भजन संध्या में जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से समा बांधा.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Ayodhya Bollywood Stars Reaction, Ayodhya Ram Mandir, Jay Shree Ram, Ram Lalla Virajman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com