दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के नए मामले एक हजार से नीचे दर्ज किए गए. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज यह जानकारी दी. कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार इतने कम केस आए हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 900 मामले सामने आए हैं. केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे मामले कम होंगे, हम और गतिविधियों को खोलने की मंजूरी देंगे.
दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 956 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 122 की मौत हुई है. 22 मार्च के बाद 1 दिन में सबसे कम मामले सामने आए हैं. एक्टिव मामलों की संख्या 13 हज़ार के करीब है, जो 3 अप्रैल के बाद सबसे कम है. एक्टिव मामलों का प्रतिशत अब कुल मामलों का 1% से भी कम रह गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिकवरी रेट 97.39 प्रतिशत, एक्टिव मरीज़ 0.91 प्रतिशत, मृत्यु दर 1.69 फीसदी जबकि पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर 1.19 फीसद रहा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर वापस आए ताकि अर्थव्यवस्था में तेजी आ सके. उन्होंने कहा कि मैं व्यापारियों की व्यथा और उनके डर को समझता हूं. मुझे पता चला है कि वो थोड़े नाराज हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमने एक-डेढ़ महीने लॉकडाउन करके स्थिति पर काबू पाया है. संयम रखें और धैर्य बनाए रखें, जैसे ही हालत और सुधरेगी हम मार्केट भी खोलेंगे.
बता दें कि दिल्ली में 31 मई यानी सोमवार से अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो रही है. सीएम ने शुक्रवार को इस बात ऐलान करते हुए कहा था कि धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 31 मई से हम निर्माण क्षेत्र की गतिविधियों और फैक्ट्रियों को खोल रहे हैं.
पिछले 24 घंटे में नए मामले- 956
अब तक कुल मामले- 14,24,646
पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 2380
अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 13,87,538
पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 122
अब तक हुई कुल मौत- 24,073
एक्टिव मामले- 13,035
वीडियो: 31 मई से दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू, जानें सोमवार से क्या-क्या खुलेगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं