विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2021

मर्डर केस में आरोपी सुशील कुमार ने रेड टी-शर्ट में दी स्माइल, दिल्ली पुलिस के फोटोसेशन पर उठे सवाल

मर्डर केस में आरोपी पहलवान सुशील कुमार के साथ दिल्ली पुलिस का फोटोसेशन चर्चा में है. सवाल उठ रहे हैं कि हत्या आरोपी के साथ यूं फोटो खिंचवाना पुलिस को शोभा देता है.

मर्डर केस में आरोपी सुशील कुमार ने रेड टी-शर्ट में दी स्माइल, दिल्ली पुलिस के फोटोसेशन पर उठे सवाल
मर्डर केस में आरोपी सुशील कुमार ने दी स्माइल और पुलिस वालों संग हुआ फोटोसेशन
नई दिल्ली:

सागर धनकड़ हत्याकांड में आरोपी पहलवान सुशील कुमार के साथ दिल्ली पुलिसकर्मियों के फोटोसेशन पर सवाल उठ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक-ये तस्वीरें मंडोला जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्टिंग के दौरान की हैं. इन तस्वीरों में दिल्ली पुलिस के बावर्दी इंस्पेक्टर और कैदियों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ दिख रहे हैं. इस तस्वीरों में सुशील भी लाल रंग टीशर्ट पहने मुस्कुराकर फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तो सवाल उठने भी लाजिमी हैं कि एक आरोपी के साथ इस तरह से फोटो सेशन क्यों करवाया जा रहा है. 

रोहिणी कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक के लिए बढ़ाई
उधर, दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर राणा की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में सुशील कुमार सहित अन्यों की न्यायिक हिरासत रोहिणी कोर्ट ने 9 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है.

सुरक्षा कारणों के चलते तिहाड़ किया गया शिफ्ट

बता दें कि सुशील कुमार को मंडोली जेल से तिहाड शिफ्ट किया गया है. उन्हें तिहाड़ की जेल नंबर 2 भेजा गया है, हालांकि प्रशासन ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुशील को दुबई में बैठे गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप काला से खतरा है. जब सागर धनकड़ को पीटा गया था तो उसके सात सोनू महाल भी था जो इस केस का चश्मदीद गवाह है और काला जठेड़ा का भांजा है.

Image preview

गौरतलब है कि सागर धनकड़ केस में पुलिस ने 11वें आरोपी जुडो कोच सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को मामले का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जब सुशील कुमार अपने साथियों के साथ मॉडल टाउन इलाके से सागर को किडनैप करने पहुंचे थे. हालांकि पुलिस के हाथ वारदात के समय सुशील के पहने कपड़े और मोबाइल फोन अभी तक नहीं लगा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Kumar, Sagar Dhankad Murder, Delhi Police With Sushil Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com