विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

Weather Update: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, पंजाब से बिहार तक कोहराम, कई इलाकों में बारिश के आसार

Delhi-NCR Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से मौसम करवट बदल सकता है. IMD के मुताबिक समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ का एक टर्फ सक्रिय है, उसकी वजह से उत्तर भारत में बूंदाबांदी या हल्की बारिश से फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

Weather Update: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, पंजाब से बिहार तक कोहराम, कई इलाकों में बारिश के आसार
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरा उत्तर भारत आज भी कोहरे की घनी चादर (Dense Fog)  में समाया रहा. पंजाब के अमृतसर से लेकर, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार, असम के कई हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. इसकी वजह से विजिबिलिटी कई इलाकों में 25 मीटर से भी कम रही. दिल्ली के कई इलाकों में कोहरे की वजह से सड़कों पर अंधेरा छाया रहा. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे है. हालांकि, पालम में आज सुबह पारा 7.7 डिग्री पर रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है.

कोहरे का असर आवागमन पर भी पड़ा है. इसकी वजह से नॉर्दर्न रेलवे की दस ट्रेनें देरी से चल रही हैं. IMD ने कई राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. दिल्ली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 23 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं.

घने कोहरे की चादर में लिपटे भारत के कई राज्य, अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं?

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से मौसम करवट बदल सकता है. IMD के मुताबिक समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ का एक टर्फ सक्रिय है, उसकी वजह से उत्तर भारत में बूंदाबांदी या हल्की बारिश से फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल तक  24 जनवरी को 2 से 4 डिग्री तक तापमान में कमी आने की भी संभावना जताई गई है. 25 और 26 जनवरी को भी धुंध छा सकती है. 

'जम गई डल झील', श्रीनगर में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, 1991 के बाद पहली बार माइनस 8.4 डिग्री तापमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 23 जनवरी से 26 जनवरी तक असम,  मेघालय नागालैंड, त्रिपुरा में सुबह के समय भारी कोहरा छा सकता है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों में 23 जनवरी को भारी कोहरा छा सकता है. पटियाला, गोरखपुर, भागलपुर, मालदा में आज सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम दर्ज की गई. दिल्ली के कई इलाकों, चंडीगढ़, अंबाला, पटना में भी दृश्यता 50 मीटर के करीब रही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Updates Today, Weather Todays, Weather Update In Delhi-NCR, Weather Today Delhi, Delhi Temperature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com