- दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा को लेकर भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी
- दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं
- दिल्ली में आज का औसत एक्यूआई 356 तक पहुंच गया
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज भी घना कोहरा (Dense Fog) छाया हुआ है. राजधानी दिल्ली में आज कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा को लेकर भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इन दिनों लोगों को सर्दी-कोहरे के साथ प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण मौसम के डबल अटैक का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण जहां सड़कों पर गाडि़यां रेंग रही हैं, वहीं ट्रेन भी देरी से चल रही हैं. भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
आज की सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम बिहार के दक्षिणी हिस्से में कोहरे की परत फैली हुई है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
AQI में आज मामूली सुधार
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण (Delhi AQI) के स्तर में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली. हालांकि, शुक्रवार को प्रदूषण में एक बार फिर से मामूली सुधार देखने को मिला है. दिल्ली में आज का औसत एक्यूआई 356 तक पहुंच गया. वैसे ये एक्यूआई भी बेहद ख़राब श्रेणी में आता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार के बाद दो दिन यानि शनिवार और रविवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी. इसलिए प्रदूषण से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है. एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ''अच्छा'', 51 से 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 से 200 के बीच ''मध्यम'', 201 से 300 के बीच ''खराब'', 301 से 400 के बीच ''बेहद खराब'' और 401 से 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है.
Weather Update हरियाणा, पंजाब और राजस्थान
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस पास बने रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस पास रहेगा. घने कोहरे को लेकर आज मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है. सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में येलो अलर्ट और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट. मौसम विभाग ने कल कई जगहों पर फॉग का येलो अलर्ट जारी किया है.

ये ट्रेनें घने कोहरे के कारण लेट...
भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम है. इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की ओर आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
- मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, 5 घंटे 11 मिनट देरी से चल रही.
- फरक्का एक्सप्रेस, 2 घंटे 36 मिनट विलंब से चल रही.
- हिमाचल एक्सप्रेस, 2 घंटे 27 मिनट देरी से है.
- ब्रह्मपुत्र मेल, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
- एमसीटीएम उधमपुर - दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एसएफ एक्सप्रेस, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
- लखनऊ मेल, 1 घंटे 22 मिनट देरी से चल रही है.
- दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, 1 घंटे 42 मिनट देरी से चल रही है.
- रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, 1 घंटे 7 मिनट देरी से.
- जम्मू मेल, 1 घंटे 15 मिनट देरी से चल रही है.
- पद्मावत एक्सप्रेस, 1 घंटा 42 मिनट देरी से चल रही है.
- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 1 घंटा 35 मिनट देरी से चल रही है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 100 उड़ानों में देरी हुई
दिल्ली में घने कोहरे की मार एयरपोर्ट पर उड़ानों पर भी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण कम से कम 100 उड़ानों में देरी हुई और कुछ को रद्द कर दिया गया. एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले एयरलाइन वेबसाइटों पर उड़ानों की स्थिति की जांच करते रहें. जो यात्री हवाईअड्डे पर पहुंचे, लेकिन देरी के बारे में नहीं जानते थे, उन्हें एयरलाइन से अपडेट का इंतजार करते देखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं