विज्ञापन

Delhi NCR Weather: मौसम ने ले ली आज फिरकी, गाड़ियों को दिन में ही जलानी पड़ी लाइट, समझिए क्यों बदला मौसम

Delhi NCR Weather, Rain, Dust Storm: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी, उमस और लू का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Delhi NCR Weather: मौसम ने ले ली आज फिरकी, गाड़ियों को दिन में ही जलानी पड़ी लाइट, समझिए क्यों बदला मौसम
नोएडा में बारिश
  • शनिवार शाम दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया और आसमान में काले बादलों ने दोपहर को रात जैसा बना दिया.
  • तेज धूलभरी हवाएं 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई.
  • IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है और शाम को बारिश, बिजली कड़कने तथा तेज हवाओं की संभावना जताई है.
नई दिल्ली:

शनिवार शाम करीब 5 बजे दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक एक ऐसा यू-टर्न लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों और चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों को उम्मीद नहीं थी कि शाम होते-होते कुदरत का मिजाज इस कदर बदल जाएगा. देखते ही देखते आसमान में घने काले बादलों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि दोपहर के उजाले के बीच एकाएक रात जैसा नजारा बन गया. जानकारी के अनुसार तेज आंधी में कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई है.

Delhi Rain Alert : खराब मौसम के कारण हवाई सेवा प्रभावित

दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानों के समय में व्यवधान उत्पन्न हुआ है. विमान कंपनियों ने कहा कि हम मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और सुगम तरीके से आपके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी लेते रहें. कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी सहायता के लिए मौजूद हैं और आपको पूरा सहयोग प्रदान करेंगी.
 

Latest and Breaking News on NDTV

धूल भरी ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई, जिससे पिछले कई दिनों से भीषण उमस और लू झेल रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है. मौसम का यह एकाएक बदला रूप जहां एक तरफ झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत लेकर आया, वहीं अचानक हुए इस बदलाव से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई.

Latest and Breaking News on NDTV

IMD के मुताबिक दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल रही है. NCR के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कुछ इलाकों में थोड़े समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

आईएमडी ने आज के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है. शाम के समय बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, यह अचानक बदलाव उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ. इस प्रणाली के कारण कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं, बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे लू की मार कम करने में मदद मिली. हल्की बारिश और तेज हवाओं ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, दिन में ही छा गया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हुई बारिश

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather Sudden Change, Delhi Rain, Mausam Ki Jankari Delhi, Delhi NCR Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com