पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में एक महिला ने अपनी बीएमडब्ल्यू से एक शख्स को रौंद दिया. दुर्घटना में उस व्यक्ति की मौत हो गई है. इस मामले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज की है. साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त महिला ने शराब पी रखी थी या नहीं. हादसे में एक किराने की दुकान चलाने वाले 36 साल के अजय गुप्ता की मौत हो गई. जांच में सामने आया है कि वह अस्पताल से दवाई लेकर अपने घर जा रहे थे.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना वेस्ट दिल्ली के मोती नगर इलाके की है. जहां पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने सुबह चार बजे एक शख्स को टक्कर मार दी. बीएमडब्ल्यू को 28 साल की एक युवती चला रही थी. अशोक विहार में रहने वाली और पेशें से आर्किटेक्ट युवती कथित रूप से तेज गति से बीएमडब्ल्यू को चला रही थी. उसने पहले एक जनरेटर को टक्कर मारी और फिर गुप्ता को कुचल दिया. पुलिस ने कहा कि दुर्घ्टना उस वक्त हुई जब वह ग्रेटर कैलाश में एक पार्टी से लौट रही थी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया है. मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला शराब के नशे में थी या नहीं. दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तेज रफ्तार गाड़ी नजर आ रही है. वहीं घटना के बाद मौके आम लोग एकत्रित हो जाते हैं. साथ ही कुछ तमाशबीन भी मौके पर रुक जाते हैं.
ये भी पढ़ें:
* गाजियाबाद में छापे जा रहे थे नकली नोट, दिल्ली पुलिस ने यूनिट का भंडाफोड़, 6.72 लाख की फर्जी करेंसी बरामद
* क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी को परेशान करने के आरोपी शख्स को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
* ऐसे झड़प में बदल गया 'बिना इजाजत बेड' लगाने को लेकर दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच शुरू हुआ विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं