- निहाल विहार में बहू के भाइयों ने पति-पत्नी के झगड़े के बाद इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या की.
- घटना के वक्त घर के सुरक्षा कैमरे बंद थे, जिससे मारपीट का कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो पाया था.
- मृतक विनय गुप्ता की मां ने बताया कि बहू ने अपने भाइयों को बुलाकर बेटे पर जानबूझकर हमला करवाया था.
Delhi Vinay Gupta Murder Case: "बेटा-बहू में कोई छोटा-मोटा झगड़ा चल रहा था, जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था. मुझे नहीं पता कि बहू सुबह-सुबह अपने भाइयों को बुलाने के लिए दोनों बच्चों को छोड़कर क्यों चली गई? मेरे पति आए और बोले कि रिश्तेदार आए हैं... मैंने उन्हें पानी देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा, 'हमें तुम्हारा पानी नहीं चाहिए.' उन्होंने मेरे बेटे को पकड़ लिया. मेरे पति कहते रहे, 'हाथ मत उठाओ. शांति से बात करते हैं.' लेकिन बहू के भाइयों ने मेरे नजर के सामने मेरे बेटे पर हमला कर दिया. उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई..." ये कहना है दिल्ली की रेणु गुप्ता का, जिनकी आंखों के सामने उनके इंजीनियर बेटे विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके की घटना
मामला पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार पुलिस स्टेशन के लक्ष्मी पार्क की है. जहां पति-पत्नी के विवाद में महिला के भाइयों ने पीट-पीटकर इंजीनियर विनय गुप्ता को उन्हीं के घर में मार डाला. विनय की मां रेणु ने रोते हुए बताया कि बहू के बड़े भाई ने मेरे बेटे के बाल पकड़े और उन्हें उखाड़ लेने की धमकी दी. मैं उसे दूर खींचने की कोशिश करती रही, लेकिन उस मुझे एक तरफ धकेल दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मां बोलीं- वो बेटे की छाती पर पैर मार रहे थे
रेणु गुप्ता ने आगे बताया कि उसने पूरी ताकत से मेरे बेटे का गला दबाया और फिर उसे जमीन पर पटक दिया. एक पड़ोसी ने खिड़की से यह सब देखा; उसने देखा कि दोनों भाई मेरे बेटे की छाती पर पैर मार रहे थे और उसके फेफड़े कुचल रहे थे... मैंने उसे बचाने के लिए एक डंडा उठाया, लेकिन उनके साथ आए एक शख्स ने वह भी छीन लिया.
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's mother Renu says, "There was some minor ongoing dispute that I wasn't even aware of. I don't know why she left early in the morning, leaving the two children behind, to go fetch her brothers. My husband came in and said that the relatives have… pic.twitter.com/cAg2Vtw4jw
— ANI (@ANI) August 22, 2026
मारपीट के समय घर के सिक्योरिटी कैमरे भी थे बंद
महिला ने रोते हुए कहा कि उन्होंने मेरे बेटे को पीटा और चले गए. ठीक उसी समय सिक्योरिटी कैमरे बंद थे. मुझे नहीं पता कि यह बहू की योजना थी या उन्होंने पहले से ही इसकी साजिश रची थी. मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकती. हमारा झगड़ा करने का कोई इरादा नहीं था.
'बहू के भाई उसे पीट रहे थे, वो खड़ी देखती रही, रोकी तक नहीं'
रेणु गुप्ता ने आगे कहा कि घर में छोटी-मोटी नोक-झोंक तो होती ही रहती है, लेकिन वे एक सोची-समझी, खतरनाक योजना के साथ आए थे. वे मेरे बेटे को मारने के इरादे से आए थे. वह बस खड़ी देखती रही. उसे जरा भी दया नहीं आई, जबकि उसके पति को मारा जा रहा था. उसने बीच-बचाव करके अपने भाई को रोकने के बारे में भी नहीं सोचा... उसने जान-बूझकर उसे मरने दिया..
विनय के भाई बोले- उसे बहुत बुरी तरह से मारा-पीटा गया
विनय के भाई प्रदीप ने कहा, "जब मैं पहुंचा तो देखा कि विनय गंभीर हालत में पड़ा था. अगर उसे आधे घंटे पहले अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद वह बच जाता. मैं उस मारपीट के तरीके के बारे में सोच भी नहीं सकता. इसे कोई चालाक और बुरी नीयत वाला व्यक्ति ही समझ सकता है. हम किसी के गाल पर थप्पड़ मार सकते हैं या पैर पर मार सकते हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से उसे मारा... रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's brother Pradeep Singh says, "When I went there, I saw that after the scuffle, the young man was lying there in a critical condition. If he had been taken to the hospital half an hour earlier, he might have survived. I can't even comprehend the… pic.twitter.com/0mw59VFZTd
— ANI (@ANI) August 22, 2026
'विनय ने कभी किसी से बदतमीजी से बात तक नहीं की'
प्रदीप ने आगे कहा कि लड़की के पिता, उसके दो भाई, उसकी भाभी और खुद लड़की, सब इसमें शामिल थे... मैं उस युवक को अच्छी तरह जानता हूं. उसने कभी किसी से बदतमीजी से बात नहीं की. यह एक सोची-समझी साजिश लगती है. मारपीट बहुत बेरहमी से की गई थी."
पति-पत्नी के झगड़े में महिला ने रिश्तेदारों ने विनय के साथ की मारपीट
मामले में आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम मीणा ने कहा, "शुक्रवार को एक कपल के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने अपने परिवार वालों को ससुराल बुलाया. आरोप है कि वहां पहुंचने पर पत्नी के रिश्तेदारों ने विनय गुप्ता के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई."
निहाल विहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि निहाल विहार पुलिस स्टेशन में कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. विनय गुप्ता नोएडा में इंजीनियर के तौर पर काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी हाउसवाइफ थीं.
यह भी पढ़ें - दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल की नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल रूम में लगाई फांसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं