Delhi Corona Cases: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 33 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 25,088 पर स्थिर है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 14,38,966 हो गई है. वहीं इस दौरान 30 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई और इन्हें मिलाकर अब तक कुल 14,13,492 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. यहां कोरोना संक्रमण दर 0.07 फीसदी हो गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 386 है. दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर 98.23 है.
- 24 घंटे में नहीं हुई एक भी मौत, 25,088 है दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा
- 24 घंटे में आए 33 केस, 0.07 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर
- सक्रिय मरीजों की संख्या 386
- होम आइसोलेशन में 115 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.026 फीसदी
- रिकवरी दर 98.23 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 33 केस, कुल आंकड़ा 14,38,966
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 30 मरीज, कुल आंकड़ा 14,13,492
- 24 घंटे में हुए 50,631 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,78,56,160 (RTPCR टेस्ट 43,365 एंटीजन 7266)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 96
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी
मुंबई: कोविड सेंटर में तब्दील हुए स्कूलों में फिर पढ़ाई, 4 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर पूरे देश की बात करें तो रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 22,842 मामले सामने आए. जिसके बाद देश में एक्टिव मामले (Active Cases) बेहद कम हो गए हैं और कुल एक्टिव केस कुल मामलों के एक फीसद से भी कम रह गए है. हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान 244 लोगों की मौत हो गई. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 25,930 लोग ठीक हुए हैं. इसके चलते देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर के 3,30,94,529 तक पहुंच गई है और लगातार इस संख्या में इजाफा हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं