देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस अवधि में किसी भी मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई. दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा इस समय 25,088 है.दिल्ली में इस समय कोरोना संक्रमण दर 0.1 फीसदी है. सक्रिय मरीजों की संख्या 398 है, इसमें से होम आइसोलेशन में 118 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.027 फीसदी जबकि रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.
पिछले 24 घंटे में सामने आए 34 केस के साथ ही दिल्ली में कोरोना के केसों का कुल आंकड़ा 14,39,000 हो गया है. बीते 24 घंटे में 22 मरीज डिस्चार्ज हुए और रिकवर हुए लोगों का कुल आंकड़ा 14,13,514 है.24 घंटे में हुए 34,038 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,78,90,198 (RTPCR टेस्ट 26,258 एंटीजन 7780) है. कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 93 है जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली की ही तरह भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों की संख्या में कमी आ रही है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,799 नए केस सामने आए हैं. साथ ही एक्टिव केस में कमी आई है. देश में एक्टिव केस का आंकड़ा कुल मामले के एक प्रतिशत से नीचे (0.78 प्रतिशत) है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 180 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 4,48,997 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* कोरोना से मौत होने पर परिवार को 50 हजार का मुआवजा, केंद्र की योजना पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
* यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कामयाब नहीं होंगे
* यूपी में मंत्रियों के दौरे के दौरान हिंसा में मारे गए 8 लोगों में से 4 किसान: प्रमुख 10 बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं