दक्षिण दिल्ली से आठ साल की बच्ची के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान महरौली निवासी मोहम्मद उमर(28) के रूप में की है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ घंटों तक दरिंदगी की और शरीर को कई जगह से दांतों से काटा. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बच्ची दिमागी रूप से कमजोर है और नेपाल की रहने वाली. परिवार में वो सिर्फ अपनी मां को पहचानती है. पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने और भी बच्चियों के साथ ऐसा किया है.
CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद उमर 6 मई को दोपहर 3 बजे बच्ची को अपने साथ अपने घर अंधेरिया मोड़ की झुग्गी-बस्ती में ले गया. पुलिस आरोपी का पता मंगलवार शाम तक लगा पाई और बच्ची को रेस्क्यू किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी साइको किस्म का है और अकेले रहता है. आरोपी के बारे में सीसीटीवी फुटेज से काफी अहम सुराग मिले. पुलिस को करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी का पता चला सका .
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया, ‘‘6 मई को दोपहर 3 बजे, कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन को आठ वर्षीय लड़की के अपहरण के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा गया.'' उन्होंने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363(अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की गई.
उन्होंने कहा, हमने आरोपी की पहचान करने के लिए डीटीसी बसों के और सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिस लड़की का अपहरण किया गया था उसका विवरण जिपनेट (आसपास के राज्यों की पुलिस नेटवर्किंग प्रणाली) पर अपलोड किया गया था.
खिलौने बनाने का काम करता है आरोपी
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को उमर को अंधेरिया मोड़ की झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार करने के साथ ही लड़की को बचा लिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान उमर ने खुलासा किया कि वह कांच के छोटे खिलौने बनाता है और कांच लेने के लिए कोटला गया था. जहां उसने लड़की को खेलते हुए देखा और उसका अपहरण कर लिया.
आरोपी हिंदू था, लेकिन उसने अपना धर्म बदल लिया था.
(भाषा इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने 'दिल्ली के फेफड़े' को लेकर प्रशासनिक सुस्ती पर हैरानी जताई
Video : Delhi: कार व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस के लिए सिरदर्द बना गैंगस्टर हिमांशु भाऊ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं