विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Cyclone Amphan Updates:  चक्रवाती तूफान अम्फान (Cyclone Amphan) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में दस्तक दी. अम्फान (Amphan) ने राज्य में  भारी तबाही मचाई. चक्रवात की चपेट में आने से राज्य में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. एक शख्स की जान हावड़ा में चली गई, वहीं, दूसरे की मौत नॉर्थ 24 परगना में हुई. इसके साथ-साथ हजार से अधिक पेड़ उखड़ गए और 100 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है. कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रही. जबकि दमदम में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर हवा की रफ्तार 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि चक्रवात अम्फान (Cyclone Amphan) का प्रभाव कोरोनावायरस से भी बदतर है. उन्होंने अम्फान तूफान से करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हताहतों की संख्या 12 तक भी जा सकती है. 

Here are the Updates on Cyclone AMPHAN:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cyclone Amphan Live Updates, Cyclone Amphan, Cyclone Amphan News, Super Cyclone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com