कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि उसका टीका कोवैक्सीन (Covaxin) वायरस के यूके स्ट्रेन और भारत में पाए गए खतरनाक वैरिएंट के खिलाफ कारगर साबित हुई है. भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने रविवार को एक बयान में कहा कि कोवैक्सीन ऐसी एंटीबॉडी पैदा करती है, जो कोरोना वायरस के सभी मौजूदा वैरिएंट का मुकाबला करने में सक्षम है.कंपनी ने कहा है कि उसकी वैक्सीन भारत में कोरोना के बेहद संक्रामक स्ट्रेन B.1.167 के खिलाफ प्रभावी है. ब्रिटेन में कोरोना के खतरनाक स्ट्रेन (स्वरूप) B.1.1.7 को भी निष्क्रिय करने में यह सफल साबित हुई है.
इन दावों से जुड़ा भारत के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) का शोध पत्र जर्नल क्लीनिकल इनफेक्शियस डिसीसेज में प्रकाशित हुआ है.भारत बायोटेक ने कहा, शोध के मुताबिक, कोवैक्सीन वायरस के सभी मौजूदा वैरिएंट के खिलाफ पर्याप्त एंटीबॉडी पैदा करती है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कहर ढा रहे B.1.617 वैरिएंट के खिलाफ भी यह पर्याप्त एंटीबॉडी पैदा करने में कामयाब रहा है.भारत बायोटेक के सह संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इल्ला ने कहा कि कोवैक्सीन को वैज्ञानिक शोध डेटा के आधार पर फिर एक बार अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है. यह साबित करता है कि वैक्सीन सभी प्रकार के कोरोना वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं. यह हमारी विश्वसनीयता को और बढ़ाता है.
Covaxin gets international recognition yet again, by scientific research data published demonstrating protection against the new variants.Yet another feather in its cap????????@PMOIndia @nsitharaman @drharshvardhan @MoHFW_INDIA @ICMRDELHI @DBTIndia @doctorsoumya @BharatBiotech pic.twitter.com/AUhphvvivz
— suchitra ella (@SuchitraElla) May 15, 2021
उन्होंने मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध को भी ट्वीट किया है. हालांकि उनके ट्वीट के बाद कोवैक्सीन की उपलब्धता को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर सवाल उठने लगे. कोवैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा संयुक्त तौर पर तैयार कोविशील्ड वैक्सीन के साथ आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी.
Link to article published in CID - Oxford University Press.
— suchitra ella (@SuchitraElla) May 16, 2021
COVAXIN neutralising emerging variants. https://t.co/ZholzoDD7F pic.twitter.com/ksiNL1kLXq
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं