विज्ञापन
This Article is From May 27, 2020

स्‍पेशल ट्रेनों के मामले में बंगाल की CM ममता बनर्जी ने रेल मंत्रालय पर साधा निशाना, कहा-अपनी मर्जी और शर्तें लाद रहा..

ममता ने पूछा-रेलों में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन क्‍यों नहीं किया जा रहा. हम टिकट के लिए भुततान कर रहे है लेकिन कोचों में बहुत अधिक संख्‍या में यात्री हैं. बंगाल की सीएम ने कहा कि आप महाराष्‍ट्र को खाली कर रहे हैं और बंगाल में कोरोना फैला रहे हैं.

स्‍पेशल ट्रेनों के मामले में बंगाल की CM ममता बनर्जी ने रेल मंत्रालय पर साधा निशाना, कहा-अपनी मर्जी और शर्तें लाद रहा..
ममता बनर्जी ने स्‍पेशल ट्रेनों के मामले में रेल मंत्रालय को आड़े हाथ लिया है
कोलकाता:

Coronavirus Pandemic:  पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रवासी मजदूर स्‍पेशल ट्रेनों के मामले में रेल मंत्रालय (Railway Ministry) पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष रेलगाड़ियां अपनी मर्जी और शर्तों पर चला रहा है: उन्‍होंने कहा, 'मैं नहीं जानती कि रेल मंत्रालय ऐसा क्‍यों कर रहा है. हम दो लाख प्रवासी मजदूरों की जांच किस तरह करेंगे क्‍या केंद्र मदद करेगा?' उन्‍होंने पूछा-रेलों में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन क्‍यों नहीं किया जा रहा. हम टिकट के लिए भुततान कर रहे है लेकिन कोचों में बहुत अधिक संख्‍या में यात्री हैं. बंगाल की सीएम ने कहा कि आप महाराष्‍ट्र को खाली कर रहे हैं और बंगाल में कोरोना फैला रहे हैं. यदि आप इस बात को नहीं समझ रहे तो क्‍या यह मेरी नाकामी है. उन्‍होंने कहा-कंटेनमेंट जोन को बरकरार रखा जाना चाहिए. मैं नही चाहती कि भारत का बड़ा क्षेत्र रेड जोन में तब्‍दील हो जाए. आपने ही रेड, ऑरेज और ग्रीन जोन का निर्धारण किया लेकिन अब रेड जोन बढ़ रहा है.

यह नियंत्रण और प्रबंधन की नाकामी के कारण हो रहा है. ममता ने कहा कि पूरे बंगाल में प्रवासी मजदूरों की 11 ट्रेनें देर रात अलग-अलग स्‍थानों पर आ रही है. 17 ट्रेनें कल आएंगी. वे राजनीतिक रूप से मुझे परेशान करना चाहिए हैं. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय ने कोई जिम्‍मेदारी नहीं दिखाई है. हमने योजना बनाकर ट्रेनों को लेकर शेड्यूल दिया था लेकिन ऐसा लगता है राजनीति हर किसी चीज पर हावी है.उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बड़ी आपदा (अम्फान के बाद) का सामना कर रहा है और रेलवे रोजाना श्रमिक ट्रेनें भेज रहा है. इससे कोविड-19 के मामलों में इजाफा होगा

ममता ने कहा कि यह समय इस मुद्दे पर राजनीति करने का नहीं है, मैं प्रधानमंत्री से अपील करती हूं कि कोरोना का प्रकोप अब और नहीं बढ़ना चाहिए, यह पहले ही देश में काफी फैल चुका है. उन्‍होंने कहा कि कोरोना के केस बंगाल ही नहीं, सब जगह बढ़ रहे हैं. क्‍या यह बिहार में नहीं फैल रहा जहां जेडीयू के साथ बीजेपी सत्‍ता में है. उन्‍होंने कहा कि मैं इस मामले में पीएम का दखल चाहती हूं, कृपया हमारी मदद करें.

VIDEO: मजदूरों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Pandemic, Mamata Banerjee, Special Trains, Rail Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com