भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार छठे दिन कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 3,23,144 नए COVID-19 केस सामने आए हैं. इस दौरान, कोरोनावायरस की वजह से 2,771 मरीज़ों की मौत भी हुई है. इससे पहले, 26 अप्रैल को 3,52,991, 25 अप्रैल को 3,49,691, 24 अप्रैल को 3,46,786, 23 अप्रैल को 3,32,730
कोरोना मामले दर्ज किए गए.
अप्रैल महीने की बात करें तो अब तक 54,86,972 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, 35,426 लोग वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या 28,82,204 हो गई है.
कोरोना के मामलों में तेज उछाल की वजह से अस्पतालों में मरीजों को बेड मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में ICU बेड्स की किल्लत दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार अस्थायी अस्पताल बना रही है, जिनमें 1,000 आईसीयू बेड्स की व्यवस्था होगी.
Here are LIVE Updates on India Coronavirus Cases Updates in Hindi
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)