5 years ago
नई दिल्ली:
पूरे देश में कोरोना वायरस के एक दिन में 2.4 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं. संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार सातवें दिन तीन लाख से नीचे रहे. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,30,132 हो गई है. कोरोना से 3,741 और लोगों के जान गंवाने के बाद इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,99,266 हो गई है. वहीं, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 28,05,399 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.57 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 88.30 प्रतिशत हो गई है. इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,34,25,467 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है.