विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Update: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में अभी तक कोरोनावायरस (Coronavirus) 8.88 करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. यह वायरस 19.13 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,04,31,639 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 18,222 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 19,253 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 228 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,00,56,651 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,50,798 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 2.5 लाख से नीचे है. इस समय देश में 2,24,190 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली कमी के बाद 96.4 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 1.98 फीसदी है. डेथ रेट 1.44 प्रतिशत है. 8 जनवरी को 9,16,951 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 18,02,53,315 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Here are the LIVE Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com