Coronavirus India Updates : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई. वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58,27,704 हो गई है. इससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 68,35,655 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,05,526 हो गई. आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 58,27,704 हो गई है. फिलहाल 9,02,425 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 13.20 प्रतिशत है. कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 1.54 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,34,65,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,94,321 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई.
Coronavirus India Updates in Hindi: