विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Updates : भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार पांचवें दिन 60,000 से नीचे रहे . 24 घंटे के अंतराल में 54,366 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढ़कर 77,61,312 हो गए. देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69 लाख के पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 54,366 नए मामले सामने आए, जबकि 690 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,17,306 हो गई. कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से नीचे है. देश में कोविड-19 के 6,95,509 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का 8.96 प्रतिशत है. देश में कुल 69,48,497 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर अब 89.53 प्रतिशत तक हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गई थी. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, गुरुवार को 14,42,722 नमूनों की जांच होने के साथ 22 अक्टूबर तक कुल 10,01,13,085 नमूनों की जांच हो चुकी है.

Coronavirus Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com