6 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates : देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 36,604 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94 लाख 99 हजार 414 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 501 लोगों की मौत भी हुई है. अब तक कोरोना वायरस की वजह से देशभर में कुल 1 लाख 38 हजार 122 लोगों की मौत हो चुकी है. देशभर में कोरोना वायरस के कुल ऐक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 28 हजार 644 है.